Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भारतीयों के लिए नहीं बनाया...' 4000 करोड़ की Ramayana अगर होती है फ्लॉप? निर्माता का शॉकिंग रिएक्शन

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:27 AM (IST)

    अपकमिंग फिल्म रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अगर फिल्म असफल होती है तो उस मामले पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणबीर कपूर की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इस साल रिलीज होगी रामायण पार्ट-1

    2. रणबीर कपूर की फिल्म का सबको इंतजार

    3. नमित मल्होत्रा ने खर्च किए 4000 करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म का इंतजार सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं तो उसका नाम रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part-1) है। सुपरस्टार रणबीर कपूर की इस अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर सिनेमाई गलियारों में चर्चा का बाजार काफी समय से गर्म है।

    फिल्म के निर्माता नमिल मल्होत्रा की तरफ से ये पहले ही साफ किया जा चुका है कि रामायण का बजट 4000 करोड़ है। अब ऐसे अगर ये फिल्म किसी वजह से फ्लॉप हो जाती है। तो इस मामले पर नमित क्या सोच रखते हैं। आइए जानते हैं- 

    अगर फ्लॉप होती है रामायण?

    बीते साल निर्माता नमित मल्होत्रा ने अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण पार्ट 1 को 4000 करोड़ के बड़े पैमाने पर बनाने और फिल्म के मकसद के बारे में खुलकर बात की थी।लॉस एंजिल्स टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था-

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana का दुनियाभर में छाएगा जादू, फिल्म को लेकर मेकर्स ने बनाया यह मास्टरप्लान

    ramayana

    हम इस मूवी को ग्लोबल दर्शकों के लिए बना रहे हैं और अगर यह विदेश के लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रहती है तो ये हमारे लिए एक बड़ा फेलियर होगा। हमारी रामायण पूरी दुनिया के लिए है, इसलिए अगर आपको यह पसंद नहीं आती है तो यह मेरे लिए शर्म की बात होगी।

    खबरें और भी

    ranbir kapoor ramayana (2)

    शुरुआत से इसे ग्लोबल ऑडियंस को मद्देनजर रखते हुए बनाया जा रहा है। मैं इसे सिर्फ भारत में भारतीय लोगों को खुश करने के लिए नहीं बना रहा हूं। अगर आप, आपका परिवार और भारत के लोग रामायण देखते हैं तो क्या फर्क पड़ता है। यह आपको भी वैसे ही प्रभावित करनी चाहिए जैसे कोई अन्य दूसरी फिल्म करती है

    इस तरह से नमिल मल्होत्रा ने रामायण पार्ट-1 की मेकिंग और असफलता के मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा नमित ने रामायण की तुलना हॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्म अवतार, ग्लैडिएटर और ऑस्कर विनर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों से की है।

    कब रिलीज होगी रामायण पार्ट-1

    निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण की रिलीज डेट के बारे में जिक्र किया जाए तो ये फिल्म दो भागों में आएगी। जिसके आधार पर रामायण पार्ट-1 को इस दीवाली पर सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा, जबकि फिल्म का दूसरा भाग रामायण पार्ट-2 अगले साल 2027 में दीवाली पर आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। 

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में गूंजेगा 'जय श्री राम', रणबीर कपूर की Ramayana के ट्रेलर रिलीज की डेट हुई फाइनल