Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज से पहले मेकर्स को रामलीला महासंघ की तरफ से चेतावनी मिली है। ...और पढ़ें
-1785737946155_m.webp)
रामायण फिल्म विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विवादों में रणबीर कपूर रामायण
रामलीला महासंघ ने की डिमांड
मेकर्स को संगठन ने दी चेतावनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब ये माइथोलॉजिकल फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म को लेकर नया बखेड़ा खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि रामलीला महासंघ की तरफ से ये मांग की गई कि रिलीज से पहले फिल्म रामायण को संगठन को दिखाया जाए।
ताकि रणबीर कपूर की रामायण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने से बचाई जा सकी। साथ ही महासंघ के अध्यक्ष ने रामायण के मेकर्स की चेतावनी भी दी है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-
रामायण फिल्म की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
रिलीज से पहले ही अब फिल्म रामायण को लेकर नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे मूवी के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में हिंदू संगठन रामलीला महासंघ के अर्जुन कुमार ने फिल्म के मेकर्स को एक औपचारिक पत्र लिखकर थिएटर में रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है।
यह भी पढ़ें- 39 साल पहले आई 'रामायण' से कितनी अलग है 4000 करोड़ की Ramayana, कहानी से लेकर किरदार तक; वो सबकुछ जो TV पर नहीं दिखा!

संगठन ने यह स्क्रीनिंग इसलिए मांगी है ताकि यह पक्का किया जा सके कि फिल्म का कोई भी सीन या डायलॉग धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। साथ ही,उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Delhi: Arjun Kumar, President of the Shri Ramlila Mahasangh, has written to the makers of the mega-budget film Ramayana, starring Ranbir Kapoor and Sunny Deol and directed by Nitesh Tiwari, which is scheduled for release this Diwali in India and abroad. He has requested that the… pic.twitter.com/G6JdYFsit1
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
महा संघ का मानना है कि वे इस फिल्म के खिलाफ नहीं हैं और संघ हजारों लोगों के लिए इस मूवी की स्क्रीनिंग की व्यवस्था खुद कराएगा। लेकिन एक बार रिलीज से पहले उनके ये फिल्म जरूर दिखाई जाए, ताकि पता लग सके कि हमारे हिंदू धर्म की आस्था के साथ कोई खिलवाड़ तो नहीं हुआ है, जैसा कि आदिपुरुष जैसी मूवी में दिखाया गया था।
कब रिलीज होगी रामायण
दरअसल फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसकी आधिकारिक पुष्टि मेकर्स पहली कर चुके हैं। फिल्म का पहला भाग यानी रामायण पार्ट-1 इसी साल दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।