Trending

    शैतानी प्रकोप का तांडव, मुर्दों की चढ़ाता था बलि, कालजयी हॉरर थ्रिलर की अनसुनी कहानी

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 02:13 PM (IST)

    हॉरर थ्रिलर को लेकर हॉलीवुड सिनेमा की वाहवाही की जाती है। लेकिन हिंदी सिनेमा में भी कई ऐसी हॉरर मूवीज बनी हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बेस्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 से लेकर 80 के दशक को हिंदी सिनेमा में हॉरर थ्रिलर का दौर माना गया। वीराना और दरवाजा जैसी कई ऐसी कल्ट डरावनी फिल्में रहीं, जिन्होंने इस दौर में थिएटर्स में ऑडियंस का डराने का काम किया। फिल्ममेकर्स रामसे ब्रदर्स की जोड़ी इस मामले में काफी चर्चित रहे और उन्होंने एक से बढ़कर एक मास्टर पीस हॉरर थ्रिलर को बनाया। 

    लेकिन एक हॉरर थ्रिलर ऐसी रही जिसने सही मायनों में हिंदी सिनेमा में इस जॉनर की परिभाषा को हमेशा-हमेशा के लिए बदलकर रख दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    शैतानी प्रकोप का तांडव

    जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 42 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में एक शैतान दिखाया गया जाता है, जिसका नाम सामरी होता है। वह शैतान नवविवाहित लड़कों को कैडिनैप करता है और उनके साथ दुष्कर्म करता है। इसके अलावा वह काली शक्तियों के दम पर मुर्दों की बलि भी चढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाहर एंबुलेंस, अकेले देखने वाले को 10 हजार; 48 साल पहले आई वो रूह कंपाने वाली हॉरर फिल्म!

    ramsay brothers purana mandir (3)

    इसके अलावा वह एक लड़की को श्राप देकर उसकी जिंदगी तबाह करना चाहता है। इस खौफनाक भूत का खात्मा कैसे होता है, उसके लिए आपको फिल्म पुराना मंदिर (Purana Mandir) को देखना होगा। इस मूवी में हॉरर मूवीज के लिए लोकप्रिय अभिनेता अनिरुद्ध अग्रवाल ने सामरी भूमिका को अदा किया था।

    ramsay brothers purana mandir

    इसके अलावा पुराना मंदिर में मोहनीस बहल, आरती गुप्ता, पुनीत इस्सर और सदाशिव अमरापुरकर जैसे कई कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आए। पुराना मंदिर को आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे कल्ट हॉरर थ्रिलर के तौर पर जाना जाता है। उस समय में पुराना मंदिर उन फिल्मों की फेहरिस्त में शुमार थी, जो काफी महीनों तक सिनेमाघरों में चली थी। 

    25 लाख के बजट में बंपर कमाई

    फिल्म पुराना मंदिर की लोप्रियता और सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस मूवी का बजट महज 25 लाख रुपये था और उस दौर में फिल्म ने 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। ऐसे में पुराना मंदिर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार रही थी। 

    यह भी पढ़ें- Purana Mandir की 'सुमन' का बदल गया पूरा लुक, 41 साल बाद ऐसी दिखती है 80s की ये बोल्ड ब्यूटीफुल हसीना