Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor ने क्यों ठुकरा दी Kishore Kumar की बायोपिक? अनुराग बसु ने कर दिया बड़ा खुलासा

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 06:19 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता रहे किशोर कुमार की बायोपिक बन रही है। इस बायोपिक के लिए अनुराग बसु की पहली पसंद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) थे। मगर एक्टर ने बायोपिक का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। यह बड़ा फैसला उन्होंने क्यों लिया चलिए आपको बताते हैं।

    Hero Image
    रणबीर कपूर ने क्यों ठुकराई किशोर कुमार की बायोपिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार ने अपनी गायिकी से म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अभिनय में भी अपना जादू चलाया। सिनेमा को दशकों हिट गाने देने वाले किशोर कुमार की जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है। पहले किशोर कुमार की बायोपिक के लिए बी-टाउन के स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चुना गया था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग बसु किशोर कुमार की बायोपिक बना रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि वह किशोर कुमार के किरदार के लिए रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस मच अवेटेड बायोपिक में लीड रोल निभाने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह आपको हैरान कर देगी।

    रणबीर कपूर ने क्यों ठुकराई किशोर कुमार की बायोपिक?

    दरअसल, अनुराग बसु पिछले 10 साल से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म के लिए पहली पसंद थे, लेकिन जब उन्हें दो ऑप्शन दिए गए तो उन्होंने बायोपिक से ऊपर रामायण (Ramayana) को चुना। बीबीसी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, "रणबीर के लिए जिंदगी में एक मुश्किल च्वॉइस था - किशोर कुमार या रामायण। उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। आखिरकार उन्होंने रामायण को चुना और मुझे लगता है कि यह सही फैसला था।"

    यह भी पढ़ें- Dhanush नहीं, सोनम कपूर के 'रांझणा' बनने वाले थे Ranbir Kapoor, जानिए- क्यों फिल्म से हुए रिप्लेस

    Ranbir Kapoor

    Photo Credit - X

    रणबीर कपूर संग फिर काम करना चाहते अनुराग बसु

    अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने साथ में बर्फी और जग्गा जासूस समेत कई फिल्में की हैं, लेकिन सालों से दोनों फिर से साथ में काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन डेट्स ही नहीं मिल रही हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर काम करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।"

    Ranbir Kapoor movie

    Photo Credit - X

    रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

    रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग पौराणिक फिल्म रामायण की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। दो भाग में बन रही फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 और दीवाली 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में साई पल्लवी, यश, बॉबी देओल, सनी देओल, रवि दुबे और काजल अग्रवाल जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana को ग्लोबली ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स की अनोखी प्लानिंग, हिंदी सहित इतनी भाषाओं में होगी रिलीज?