Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh ने ठुकराई वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने चमकाई थी Shahid Kapoor की किस्मत, कमाई से रचा था इतिहास

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 02:09 PM (IST)

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म जिसके लिए पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को चुना गया था। जानिए इस बारे में... ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने ठुकराई थी शाहिद की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रणवीर सिंह ने ठुकराई थी शाहिद की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 साल पुरानी एक फिल्म जो आज रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की वजह से याद की जाती, अगर अभिनेता इस फिल्म को करने के लिए हामी भर देते। मगर रणवीर ने फिल्म ठुकराई और बाद में वह फिल्म शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को मिली और इसने बॉक्स ऑफिस कमाई से भूचाल ला दिया।

    शाहिद कपूर को यह फिल्म उस वक्त मिली, जब बतौर सोलो हीरो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही थी। उन्होंने फिल्म के लिए रिस्क लिया और उन्हें इतना पसंद किया गया कि इस फिल्म ने खर्च से 6 गुना ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।

    7 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म

    यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह (Kabir Singh) है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस बात में कोई शक नहीं है कि अभिनेता ने कबीर सिंह के कैरेक्टर में जान फूंक दी थी। मगर यह रोल पहले रणवीर सिंह को मिला था।

    रणवीर सिंह ने रिजेक्ट की थी फिल्म

    खुद संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। डायरेक्टर चाहते थे कि फिल्म में रणवीर मुख्य भूमिका निभाए, लेकिन एक्टर ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। संदीप रेड्डी ने iDream Media के साथ बातचीत में इस बारे में बताया था कि उन्हें अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) की रीमेक (कबीर सिंह) बनाने के लिए मुंबई से कॉल आ रहा था।

    खबरें और भी

    उस वक्त तक संदीप रेड्डी ने अपने दिमाग में रणवीर सिंह को कबीर मान लिया था, लेकिन एक्टर ने इसे ठुकरा दिया था। बकौल डायरेक्टर, "आखिर में उन्होंने फैसला किया कि वह यह फिल्म नहीं करेंगे, क्योंकि उस समय यह उनके लिए बहुत डार्क थी।"

    यह भी पढ़ें- 'मैं बच्चों से माफी मांगना चाहता हूं', Shahid Kapoor को अंदर ही अंदर है यह पछतावा, कॉकटेल 2 एक्टर का छलका दर्द

    kabir singh

    शाहिद कपूर को किया था कास्ट

    रणवीर सिंह से पहले कहा जाता है कि संदीप रेड्डी अर्जुन कपूर को फिल्म में लेना चाहते थे। खैर, डायरेक्टर ने आखिर में शाहिद कपूर को अपनी फिल्म के लिए चुना। जिस वक्त शाहिद ने कबीर सिंह साइन की, उस वक्त लोग उन्हें अपनी फिल्मों में शामिल करने में झिझक रहे थे, क्योंकि उनकी कोई सोलो फिल्म 100 करोड़ के पार नहीं गई थी।

    कबीर सिंह हिट थी या फ्लॉप

    मगर कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। रिपोर्ट्स की मानें तो महज 60 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म ने 379 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था। फिल्म का कारोबार खर्च से 6 गुना ज्यादा था।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor ने Cocktail 2 के सर्टिफिकेशन पर उठाए सवाल, कहा- 'फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज...'