RD Burman की बायोपिक में बड़े एक्टर की एंट्री, 35 सालों से सिनेमा में जमाए हुए है धाक?
महान संगीतकार आर डी बर्मन की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है, जिसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। ...और पढ़ें
-1785729863982_m.webp)
आर डी बर्मन की बायोपिक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आर डी बर्मन पर बन रही बायोपिक
नीरज पांडे हैं फिल्म के डायरेक्टर
फिल्म को लेकर चर्चा में इस एक्टर का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आर डी बर्मन का नाम जरूर शामिल होता है। लंबे समय से आर डी बर्मन (RD Burman) की बायोपिक लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म है। पहले फिल्म के लीड एक्टर को लेकर जानकारी सामने आई थी और अब इसके दूसरे एक्टर को लेकर सुर्खियां तेज हैं।
बताया जा रहा है कि आर डी बर्मन की बायोपिक बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे और उनकी इस अपकमिंग फिल्म में 90 के दशक के एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हुई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
आर डी बर्मन की बायोपिक में नजर आएगा ये एक्टर
कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आई थी कि डायरेक्टर नीरज पांडे आर डी बर्मन के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें वह संगीतकार के संघर्ष से शोहरत तक के सफर को पर्दे पर दर्शाएंगे। इसके लिए अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का नाम भी फाइनल किया जा चुका है, जो बायोपिक में आर डी बर्मन की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- गाना रिजेक्ट होने पर फूट-फूटकर रोने लगे थे R D Burman, बाद में कुमार सानू की आवाज में हुआ अमर
-1785730856539.jpg)
लेकिन फिल्म की कास्ट को लेकर जो अपडेट अब सामने आ रहा है, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है। पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नीरज पांडे ने आर डी बर्मन की बायोपिक के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से संपर्क साधा है। अक्षय भी इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।

संगीतकार के जीवन पर बनने वाली इस मूवी में वह एक कैमियो रोल प्ले करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि, अभी उनके किरदार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, मेकर्स ने इसे गोपनीय रखा है।
दरअसल अक्षय कुमार और नीरज पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं और अतीत में इन दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को स्पेशल 26 और बेबी जैसी कल्ट फिल्में दी हैं। इसके बाद अब अक्की नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली आर डी बर्मन की बायोपिक में दिखाई दे सकते हैं।
खबरें और भी
अक्षय कुमार की अगली फिल्म
इसके अलावा बात की जाए अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज की बारे में तो इस साल भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी सफल फिल्मों के बाद अब अक्षय हैवान (Haiwaan) मूवी में नजर आएंगे, जिसे 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।