Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    38 सालों से ढोलक की 'थाप' की जान बना हुआ देसी गीत, महिला संगीत में खूब बजता है मीनाक्षी का गाना

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:39 PM (IST)

    अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का एक 38 साल पुराना गाना देहाती शादियों में महिला संगीत की जान माना जाता है। ...और पढ़ें

    मीनाक्षी का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    मीनाक्षी का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. महिला संगीत में धूम मचाता है ये गाना

    2. मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म से है नाता

    3. इस दिग्गज गायिका ने गाया था गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में काफी लंबे समय से ऐसे गीत बनते आ रहे हैं, जो शादियों में लोगों की पहली पसंद बने रहते हैं। फिर चाहे वो डीजे प्लेलिस्ट के लिए हो या फिर महिला संगीत में ढोलक की थाप की शान बढ़ाने वाले क्यों न हो।

    इस आधार पर आज हम आपको अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के 38 साल पुराने एक ऐसे कल्ट क्लासिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिला संगीत में लेडीज का फेवरेट माना जाता है। आज भी इस देसी गीत को खूब सुना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

    मीनाक्षी का कल्ट देसी गाना

    शादी समारोह की शोभा बढ़ाने वाले हिंदी फिल्म के गानों के बारे में बात की जाए तो फेहरिस्त काफी ज्यादा लंबी है। लेकिन उनमें से कुछ चुनिंदा सॉन्ग्स ऐसे रहे हैं, जो समय के साथ-साथ कालजयी बन गए। उनमें से एक गीत अमिताभ बच्चन, जया प्रदा, मीनाक्षी शेषाद्रि और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म गंगा जमुना और सरस्वती से नाता रखता है, उस गाने के बोल हैं- साजन मेरा उस पार है... (Saajan Mera Us Paar Hai)।

    यह भी पढ़ें- 12 महीनों के नाम से बना था Altaf Raja का दर्द भरा गीत, 28 साल पुराना सॉन्ग आज भी है कल्ट

    saajan mera us paar hai song (2)

    इस गाने को मूल रूप से एक चलती ट्रेन में मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माया गया है। इसमें आपको अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की झलक भी देखने को मिलेगी। गंगा जमुना सरस्वती फिल्म का साजन मेरा उस पार है... गाना 38 साल बाद भी कल्ट है और इसे काफी पसंद किया जाता है। माना ये भी जाता है कि इस मूवी की लोकप्रियता में इस गीत का भी अहम योगदान है।

    खबरें और भी

    saajan mera us paar hai song (1)

    साजन मेरा उस पार है... गाने को हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ गायिका लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और आज भी लता दीदी की आवाज में ये देसी गीत अमर है। इस गीत के संगीतकार अनु मलिक हैं, जिनकी धुनों पर ये तैयार हुआ था और इसके लिरिक्स गीतकार इंद्रवीर की कलम से निकले थे। इस तरह से गंगा जमुना सरस्वती का ये आईकॉनिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ।

    महिला संगीत की जान

    गंगा जमुना सरस्वती का साजन मेरा उस पार है... गाना देहाती शादियों में महिला संगीत पर खूब गाया जाता है। महिलाएं ढोलक की थाप इस गीत का इस्तेमाल कर वेडिंग सेरेमनी के रोमांच को बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि मीनाक्षी शेषाद्रि का ये गीत आज भी वेडिंग प्लेलिस्ट में शामिल रहता है।

    यह भी पढ़ें- 30 सालों से ट्रेन यात्रियों के सफर का सुकून है ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, Alka Yagnik की आवाज ने रचा था इतिहास