Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:16 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान की एक चर्चित फिल्म ऐसी थी, जो 29 साल से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरसती रही। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सलमान खान की फिल्म (फोटो क्रेडिट- imdb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड में जल्द ही चार दशक का सफर पूरा कर लेंगे। 60 वर्षीय सलमान ने अपने एक्टिंग करियर में शुरुआत से लेकर अब तक कई सफल मूवीज के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान की एक मूवी भी ऐसी भी है, जो पिछले 29 साल से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरस रही है। 

    उस एक्शन थ्रिलर का एलान मेकर्स बड़े पैमाने पर किया था। इतना ही नहीं मूवी के पोस्टर्स और गाने भी रिलीज हो गए थे। बाद में भाईजान की वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी। 

    नहीं रिलीज हुई सलमान खान की ये मूवी

    सलमान खान की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका नाम दस (1997) था। जिसके डायरेक्टर मुकुल आनंद थे। इस मूवी में सलमान के साथ सेकेंड लीड रोल में अभिनेता संजय दत्त भी मौजूद थे। फिल्म के पोस्टर्स में इन दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- 10 सालों से रिलीज के लिए तरस रही हैं Akshay Kumar की दो मूवीज, धूमधाम से हुआ था एलान

    salmankhanshelvedmovies

    साथ ही इसका एक गाना सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म लगभग 80 प्रतिशत बनकर तैयार गई थी और 1998 में इसको बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला भी लिया गया था। लेकिन दस के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने से पहले ही मूवी के डायरेक्टर मुकुल आनंद का निधन हो गया।

    salmankhan (6)

    बताया जाता है कि वह अमेरिका में दस की शूट कर रहे थे और अचानक से उनको दिल का दौड़ा पड़ा और 45 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद फिर दस पूरी नहीं हो पाई और सलमान खान-संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर बंद हो गई।  

    इस मूवी में नजर आएंगे सलमान

    गौर किया जाए सलमान खान की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) है, जिसका डायरेक्शन अपूर्वा लखिया ने किया है। 17 अप्रैल 2026 मातृभूमि की रिलीज डेट है, लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स इसकी रिलीज को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा साउथ डायरेक्टर वामसी के साथ सलमान की नई फिल्म का एलान भी हो गया है। 

    यह भी पढ़ें- 'मातृभूमि' के बाद Salman Khan साउथ की एक्शन थ्रिलर से मचाएंगे गदर, नई फिल्म का किया ऐलान