'70 लोग एक ही बाथरूम में...' Salman Khan ने अलायंस में बताई जेल के दिनों की दर्दभरी दास्तां
सलमान खान (Salman Khan) अपने भाई सोहेल खान को अलायंस में सपोर्ट करने आए थे, जहां उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स से उन दिनों की दास्तां शेयर की जो उन्होंन ...और पढ़ें
-1785756691548_m.webp)
भाई को सपोर्ट करने अलायंस में पहुंचे सलमान खान
HighLights
भाई को सपोर्ट करने अलायंस में पहुंचे सलमान खान
भाईजान ने याद किए जेल वाले दिन
काला हिरण के शिकार मामले में एक्टर को हुई थी जेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'अलायंस' में हाल ही में सलमान खान ने एंट्री की जहां वे अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
भाई को सपोर्ट करने पहुंचे 'भाईजान'
इस बीच कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए उन्होंने उन दिनों के बारे में जिक्र किया जो उन्होंने जेल में काटे थे। सलमान का यह अपीयरेंस रियलिटी शो के एक तनावपूर्ण दौर में हो रहा है, क्योंकि सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह शो से बाहर हो गई हैं जिसके कारण वे टेंशन में थे।
यह भी पढ़ें- 'खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी...', Alliance में आते ही क्या बोले सलमान खान? भाई सोहेल को देख हुई टेंशन
जेल में कैसे कटे थे 'भाईजान' के दिन?
हाल ही में 'अलायंस' (Alliance) में आने के बाद एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने जेल में बिताए अपने समय को याद करते हुए बताया कि एक तंग जगह पर 50 से 70 लोग एक ही बाथरूम का इस्तेमाल करते थे। 60 साल के एक्टर ने बताया कि वह जगह छोटी थी, उसके सामने सलाखें लगी थीं और टॉयलेट इंडियन-स्टाइल का था, जिसमें कभी-कभी छिपकलियां भी आ जाती थीं।
सलमान ने कहा, 'सालों पहले, जब मैं जेल गया था, तो हमारे सामने सलाखें होती थीं। वह जगह बहुत छोटी थी; 50 से 70 लोग एक ही बाथरूम का इस्तेमाल करते थे। वह इंडियन-स्टाइल का कमोड था; कभी-कभी उसमें छिपकलियां भी होती थीं। वह ऊपर तक भरा रहता था'।
Sohail Khan & all the housemates are visibly emotional as #SalmanKhan opens up about the hardships & difficult moments he went through during his time in jail. The way Bhai describes everything is deeply moving, leaving everyone emotional & silent #Alliance…
— Sohail. (@BeingSohail__) August 3, 2026
सलमान खान क्यों गए थे जेल?
सलमान को काले हिरण और चिंकारा के शिकार के मामले में चार बार जेल भेजा गया है। 1998 में वे तीन दिन तक हिरासत में रहे। 2006 में उन्हें छह दिन के लिए जेल भेजा गया। 2007 में उन्होंने छह दिन की सजा काटी। 2018 में वे दो दिन तक हिरासत में रहे।
खबरें और भी
शो में सोहेल का मुश्किल दौर
सीमा सचदेह के शो से बाहर होने के बाद से ही सोहेल को 'अलायंस' (गठबंधन) बनाने में मुश्किल हो रही थी। फिनाले वीक के लिए अलायंस बनाते समय, कई कंटेस्टेंट उन्हें अपने साथ लेने में हिचकिचा रहे थे। इस स्थिति ने उन्हें निराश कर दिया।
इसके बाद सोहेल का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने अपना सामान इकट्ठा किया और स्टोररूम की ओर चले गए और बाहर जाने के लिए दरवाजा तोड़ दिया। बाद में उन्हें कुछ घंटों के लिए हेडक्वार्टर से बाहर ले जाया गया।
इस शो का ग्रैंड फिनाले 7 अगस्त को प्रसारित होने वाला है।
यह भी पढ़ें- झगड़ा और अनबन... Salman Khan संग मतभेद पर 'नो एंट्री' डायरेक्टर की दो टूक, क्या सेट पर हुई थी लड़ाई?