Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 साल पुराना Sad Song सुनकर खूब रोते थे Salman Khan, असली ब्रेकअप के बाद दिल में जल रही थी विरह की आग!

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 04:14 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) एक सैड सॉन्ग (Sad Song) को सुनकर बार-बार रोया करते थे। यह गाना दो दशकों से सदाबहार बना हुआ है। ...और पढ़ें

    यह गीत सुनकर रोया करते थे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    यह गीत सुनकर रोया करते थे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले के समय में जब कोई गाने बनते थे, तब उसके पीछे कोई न कोई कहानी होती थी। सलमान खान (Salman Khan) के भी सबसे हिट सॉन्ग्स में से एक के पीछे भी एक कहानी थी और वह कहानी ब्रेकअप की थी। 

    सलमान खान ने रोमांटिक और पार्टी सॉन्ग्स के साथ-साथ कई सैड सॉन्ग्स (Sad Songs) भी दिए हैं जिनमें से एक उनके हाल-ए-दिल बयां करता है। इस गाने के एक-एक बोल से वह कनेक्शन महसूस करते थे, क्योंकि जब यह गाना बना, तब वह ब्रेकअप के दर्द से जूझ रहे थे। यह हम नहीं, बल्कि यह गीत लिखने वाले गीतकार ने एक इंटरव्यू में बताया था।

    23 साल पुराना कल्ट सॉन्ग

    जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो सुपरहिट फिल्म तेरे नाम का टाइटल ट्रैक 'तेरे नाम हमने किया है' (Tere Naam Hamne Kiya Hai) है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया थे और आवाज उदित नारायण (Udit Narayan) व अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने दी थी। यह एक चार्टबस्टर सॉन्ग है जो पिछले 23 साल से कल्ट है। यह गाना टूटे दिल के हाल को बयां करता है और उस वक्त सलमान रियल लाइफ में भी इसी फेज से गुजर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- जेब थी खाली और बूट्स निहार रहे थे Salman Khan, सुनील शेट्टी ने कुछ ऐसा किया कि रो पड़े थे 'भाईजान'

    Salman Khan Song

    सलमान के टूटे दिल पर बेस्ड है सॉन्ग

    इस बारे में गीतकार समीर अंजान ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुलासा किया था। जब समीर अंजान से पूछा कि तेरे नाम का टाइटल ट्रैक क्या सोच कर लिखा गया था।

    खबरें और भी

    तब समीर अंजान ने कहा था, "टाइटल ट्रैक उनको (सलमान) ध्यान में रखकर नहीं लिखवाया गया था। वो लिखवाया गया था वो जो असली कहानी जो टूटी थी ऐश्वर्या से। उस गाने को हिमेश को बुला के वो शॉट देने के पहले गाते थे और रोते थे। अब ये गाना सुना- क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती'। उनको लगा कि यह गाना वहां तक पहुंचना चाहिए। यह मेरा दर्द है।"

     

    बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि, 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया था। ऐश्वर्या आज अभिषेक बच्चन के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं, जबकि सलमान अभी भी कुंवारे हैं। 

    यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टूट गए थे Salman Khan, 'सिकंदर' के सेट पर हो गया था बुरा हाल; को-स्टार का खुलासा