Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर से पहले Salman Khan बनने वाले थे Ramayana के 'भगवान राम', भाई की एक गलती के चलते हाथ से फिसली फिल्म?

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 02:04 PM (IST)

    नितेश तिवारी जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे। मगर क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर से पहले बड़े पर्दे के भगवान राम कोई और नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) निभाने वाले थे। जानिए इस बारे में।

    Hero Image
    सलमान खान बनने वाले थे बड़े पर्दे के भगवान राम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी रामायण (Ramayana) को लेकर बज बना हुआ है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि माता सीता का किरदार साई पल्लवी (Sai Pallavi) निभा रही हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम की भूमिका में देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। मगर क्या आपको पता है कि रणबीर से पहले सलमान खान भगवान राम बनने वाले थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, एक्शन और रोमांटिक फिल्में करने वाले सलमान खान पौराणिक फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले थे। मगर भाई सोहेल खान (Sohail Khan) की एक गलती की वजह से अभिनेता के हाथ से फिल्म फिसल गई थी। 

    रामायण में राम बनने वाले थे सलमान खान

    बात 90 दशक की है, जब सलमान खान के भाई सोहेल खान ने एक फिल्म की अनाउंसमेंट की जो रामायण पर आधारित थी। औजार से डायरेक्टर बने सोहेल की ये फिल्म बड़े बजट की थी। सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे, जबकि हम साथ साथ हैं की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे माता सीता का किरदार निभा रही थीं। फिल्म को लेकर सारी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के सेट से 'लक्ष्मण' ने शेयर की नई तस्वीर, साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी, बोले- विश्व विजय है राम

    Sonali Bendre Salman Khan

    क्यों नहीं बन पाई फिल्म?

    सोहेल खान की इस फिल्म को पूजा भट्ट ने भी ज्वॉइन किया था। सलमान ने करीब 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी और फिल्म का प्रमोशन भी करने लगे थे। तभी सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच रिश्ते की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया जाता है कि पूजा सोहेल से शादी भी करने के बारे में भी बात की थी।

    सोहेल और पूजा का रिश्ता सलीम खान को मंजूर नहीं था और दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने सोहेल से रिश्ता खत्म होने के बाद फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद यह कभी कंप्लीट नहीं हो पाई।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने बदला हुलिया, नया लुक देख फैंस बोले- 'रामायण के हनुमान बनने की तैयारी शुरू'