Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गर्व की बात...' 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'सैम बहादुर' की धूम, फातिमा सना शेख ने जाहिर की खुशी

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 09:35 AM (IST)

    1 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। सैम बहादुर शीर्ष फिल्मों में शामिल रही। इसे तीन प्रमुख पुरस्कार मिले। वहीं फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं फातिमा सना शेख ने इस पर खुशी जाहिर की और टीम को बधाई दी।

    Hero Image
    फातिमा सना शेख और विक्की कौशल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई। विजेताओं में मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी शामिल थी, जिसने तीन पुरस्कार जीते।

    फातिमा ने फिल्म को लेकर जाहिर की खुशी

    इस फिल्म को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए सम्मानित किया गया। इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया था। एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, फातिमा ने इस पर रिएक्ट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Metro In Dino X Review: 'लाइफ इन अ मेट्रो' की तरह 'मेट्रो इन दिनों' हुई पास या फेल? दर्शकों ने सुना दिया फैसला

    फातिमा ने टीम को कहा धन्यवाद

    एक्ट्रेस ने सबसे पहले तो टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा,"सैम बहादुर की टीम को तीन अविश्वसनीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह सचमुच सम्मान का क्षण है। मैं इंदिरा गांधी की भूमिका निभाकर सचमुच खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं और इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

    योगदान व्यर्थ नहीं जाएगा - फातिमा

    अभिनेत्री ने आगे कहा,"अपने काम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होते देखने जैसा एहसास किसी और चीज में नहीं होता। एक कलाकार के तौर पर इससे बड़ी मान्यता और क्या हो सकती है। मैं इन सम्मानों को हमारे देश के बहादुरों को समर्पित करना चाहूंगी। यह याद दिलाता है कि उनका योगदान और बलिदान व्यर्थ नहीं गया है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।"

    क्या थी सैम बहादुर की कहानी?

    इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की यात्रा की कहानी कहती है। सैम बहादुर एक बहुत ही वीर सिपाही थे। ये भारतीय सेना के इस लीडर की ही ताकत थी, जिसने जंग खत्म होने के बाद पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया था। उनके नेतृत्व में 1971 में भारत की सेना ने मात्र 13 दिनों में पाकिस्तान को अपने घुटनों पर ला दिया था।

    फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कल्कि केंकला मुख्य भूमिका में हैं। फातिमा को हाल ही में फिल्म मेट्रो...इन दिनों में देखा गया था। एक्ट्रेस ने फिल्म में श्रुति का किरदार निभाया था। अनुराग बसु की यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुछ हफ्ते बाद, नेटफ्लिक्स पर "आप जैसा कोई" रिलीज हुई। इस रोमांटिक ड्रामा में फातिमा ने मधु बोस का किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें- 'ना मैं उसका बाप हूं ना ब्वॉयफ्रेंड...'Fatima Sana Shaikh के साथ रोमांस पर क्या बोले Aamir Khan