Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    48 साल पहले आई थी वो कल्ट फिल्म..., जिसमें नहीं था कोई भी क्रेडिट सीन, मूवी ने बना दिया था हीरोइन का करियर

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:28 PM (IST)

    70 के दशक में हिंदी सिनेमा की एक क्लट क्लासिक मूवी को रिलीज किया गया था, जिसके अब तक दो पार्ट बन चुके हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इस एक्ट्रेस का बना था करियर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सिनेमा का पहलू पूरी तरह से बदल गया है। फिल्मों के सीक्वल और फ्रेंचाइज बनाने का चलन इंडस्ट्री में तेजी चल रह है। इस मामले में हिंदी सिनेमा की एक 48 साल पुरानी कल्ट कॉमेडी फिल्म भी शामिल है, जिसका सीक्वल 2019 में आया था और अब 2026 में इसकी तीसरी किस्त आ रही है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने दौर की सबसे सफल उस पुरानी मूवी में एक भी क्रेडिट सीन मौजूद नहीं था। साथ ही उस मूवी ने एक मशहूर अभिनेत्री का करियर बना दिया था। आइए जानते हैं कि यहा कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म

    साल 1978 में महाभारत जैसा कल्ट धारावाहिक बनाने वाले निर्माता बी आर चोपड़ा ने एक फिल्म बनाई, जिसमें एक हीरो और दो हीरोइन को शामिल किया गया था। फिल्म की कास्ट में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर जैसे कलाकार मौजूद रहे, मूवी का स्टोरी प्लॉट एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित था और कॉमेडी से भरपूर ये कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई। अब तो आप समझ ही गए होगे की यहां बात फिल्म पति पत्नी और वो के बारे में जा रही है।  

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Teaser: 'पत्नी और वो दो' संग आयुष्मान की आशिकी, 48 साल पुरानी संजीव की फिल्म से है नाता

    pati patni aur woh (1)

    जी हां पति पत्नी और वो अपने जमाने की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस मूवी में संजीव कुमार का कॉमेडी अवतार देखने को मिला था, जो क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक सभी को बेहद पसंद आया था। पति पत्नी और वो के बारे में कुछ हैरान करने वाली जानकारी मिलती है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार पति पत्नी और वो में कोई भी क्रेडिट और पोस्ट सीन मौजूद नहीं था। इसके अलावा इस मूवी की लीड एक्ट्रेस रंजीता कौर के लिए ये लकी साबित हुई। 

    pati patni aur woh

    क्योंकि लैला मजून की अपार सफलता के बावजूद रंजीता करीब 6 महीने खाली बैठीं रहीं और उनके पास काम नहीं था। फिर पति पत्नी और वो उनकी झोली में आई, इसके बाद एक्ट्रेस का करियर चल पड़ा था।

    किशोर कुमार का रोचक किस्सा

    70 के दशक की स्लीपर हिट पति पत्नी और वो में किशोर कुमार का एक भी गाना नहीं था। लेकिन इस मूवी के ओपनिंग सीन में नैरेटर के तौर पर अपनी आवाज देकर किशोर दा ने वाहवाही बटोरी थी।

    यह भी पढ़ें- एक आदत जिसने ले ली Sanjeev Kumar की जान, महज 47 की उम्र में हो गई थी शोले के 'ठाकुर' की मौत!