Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक सीन की वजह से डायरेक्टर से भिड़ गई थीं Sanya Malhotra, 'दंगल गर्ल' ने किया शॉकिंग खुलासा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    दंगल फिल्म एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में बताया है कि एक सीन के चलते वह डायरेक्टर से लड़ बैठी थीं। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सान्या मल्होत्रा ने किया बड़ा खुलासा

    2. डायरेक्टर से ही हो गई थी लड़ाई

    3. इन मूवीज के लिए मशहूर हैं सान्या

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के बारे में कौन नहीं जानता। अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सान्या ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। 

    सान्या मल्होत्रा ने बताया कि एक सीन के चलते वह फिल्म के डायरेक्टर के साथ ही लड़ बैठ थीं। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

    डायरेक्टर से हुई थी सान्या की लड़ाई 

    सही बात कहने से डरना नहीं चाहिए, फिर चाहे जगह कोई भी हो। दंगल और बधाई हो फिल्मों की अभिनेत्री अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी ऐसी हैं। वह कहती हैं- मैं मेहनत कर रही हूं। अपना सपना जी रही हूं। एक्टर बनना चाहती थी, वो भी बन गई। मैं अपने कलाकार होने के इस मंच का प्रयोग बहुत सही तरह से कर रही हूं। महिलाओं को पर्दे पर सही तरीके से दिखाना चाहती हूं।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सारी हदें पार, बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

    sanya malhotra (2)

    मुझे दंगल, मिसेज जैसी और फिल्में करके खुद को और महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्हें स्क्रीन पर सही तरह से दिखाना है। एक बार सेट पर मुझे एक सीन पसंद नहीं आ रहा था। मेरी फिल्म के लिए निर्देशक के साथ लड़ाई हुई कि यह स्क्रीन पर सही नहीं लगेगा, आप महिलाओं को ऐसे नहीं दिखा सकते हैं। हिंदी सिनेमा में कई बार ऐसा हो जाता है कि निर्देशक कुछ ऐसे सीन रख देते हैं, जो दर्शकों से कनेक्ट करे। जबकि उसमें कोई तर्क नहीं था।

    sanya malhotra

    मुझसे उस निर्देशक ने कहा कि आप काफी मुखर हैं। हालांकि, आगे चलकर उस सीन को ट्रोल किया गया, जिस पर मैंने आपत्ति जताई थी। मुझे जो सही नहीं लगता है, मैं तो बोल देती हूं।

    एक अभिनेता ने मुझसे कहा था कि वह फिल्में कर लेनी चाहिए, जिसमें दर्शक और पैसे मिल रहे हैं। मैंने फिर उन्हें लंबा-चौड़ा भाषण दिया। मैंने कहा कि अगर वह किया होता, तो मेरे करियर ने बहुत अच्छा आकार लिया होता मैं समय लेकर अपने प्रोजेक्ट चुनती हूं।

    खबरें और भी

    सान्या की अगली फिल्म

    इसके अलावा बात की जाए सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उसका नाम सुंदर पूनम है, जिसमें कश्मीरी कपल की रोमांटिक कहानी को दर्शाया जाएगा। हालांकि, अभी इस फिल्म का आधिकारिक एलान होना बाकी है।

    यह भी पढ़ें- न कोई गॉडफादर, न फिल्मी बैकग्राउंड, दिल्ली की इन पढ़ाकू लड़कियों ने बॉलीवुड में बनाए कमाल के रिकॉर्ड