Satish Shah सहित इन 10 कलाकारों ने साल 2025 में दुनिया को कहा अलविदा, एक का बेहद कम उम्र में हुआ निधन
25 नवंबर को पॉपुलर कलाकार और छोटे पर्दे के हसमुख सितारे सतीश शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ने इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। एक्टर लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। जानिए कुछ अन्य सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल अपने जाने से हमें गम दिया।
-1761490307325.webp)
शेफाली जरीवाला, मुकुल देव समेत इन सितारों ने कहा अलविदा (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।साल 2025 बी टाउन के सितारों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इस दौरान हमने इंडस्ट्री के कई ऐसे चमकते सितारों को खो दिया जिन्हें उनके फैंस पागलों की तरह फॉलो करते थे। आज भले ही ये सेलेब्स हमसे दूर चले गए हों लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हुआ। आइए जानते हैं अन्य सितारों के बारे में जिन्हें हमने इस साल खो दिया।
ऋषभ टंडन
गायक, लेखक और संगीतकार ऋषभ टंडन का 21 अक्टूबर को निधन हो गया। ऋषभ दीपावली पर मुंबई से अपने घर दिल्ली आए थे जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें चांद तू, फकीर की जुबानी और ये आशिकी के लिए जाना जाता है।
-1761490832217.jpg)
यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र से आपको... Satish Shah के निधन से टूटा सलमान खान का दिल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मनोज कुमार
मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। 4 अप्रैल 2025 को उन्होंने लंबी बीमारी से जूझते हुए दम तोड़ दिया।
-1761490858721.jpg)
मुकुल देव
30 नवंबर 1970 को नई दिल्ली में जन्मे और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहे मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

शेफाली जरीवाला
42 साल की शेफाली जरीवाला का 28 जून, 2025 को निधन हो गया था। एक्ट्रेस को कार्डियक एरेस्ट आया था।
-1761490881209.jpg)
धीरज कुमार
एक्टर डायरेक्टर धीरज कुमार का मुंबई में 15 जुलाई 2025 को निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उनका निधन निमोनिया से हुआ।
अत्युच पोद्दार
फिल्म थ्री इडियट्स में प्रोफेसर का रोल निभाने वाले एक्टर अत्युच पोद्दार का 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया। वह 90 साल के थे।
जुबीन गर्ग
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से निधन हो गया।

पंकज धीर
एक्टर पंकज धीर का कैंसर से निधन हो गया। 15 अक्तूबर, 2025 को 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्हें महाभारत में कर्ण के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली।
-1761490904913.jpg)
असरानी
फेंफड़ों में पानी भरने की वजह से 20 अक्टूबर को असरानी को सांस लेने में दिक्कत हुई। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
पीयूष पांडे
मिले सुर मेरा तुम्हारा, दो बूंद जिंदगी की जैसे पॉपुलर ऐड लिखने वाले पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें ऐड गुरु के नाम से जाना जाता था।
यह भी पढ़ें- 'तुम लोग बस...'Farah Khan का पैप्स पर फूटा गुस्सा, सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं कोरियोग्राफर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।