Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 साल पहले शाह रुख खान ने ठुकराई थी 'बाजीगर' मेकर्स की मूवी, बॉलीवुड को मिला था नया स्टार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    सुपरस्टार शाह रुख खान ने 30 साल पहले बाजीगर फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर्स की मूवी को ठुकरा दिया था। ...और पढ़ें

    बाजीगर मेकर्स की फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    बाजीगर मेकर्स की फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने बनाई थी मूवी

    2. बाजीगर से चमकी थी शाह रुख खान की किस्मत

    3. शाह रुख खान ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के एक्टिंग करियर की कल्ट और सबसे सफल मूवी के बारे में बात की जाए तो उसमें बाजीगर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये बाजीगर फिल्म ही थी, जिसने शाह रुख को इंडस्ट्री का स्टार बनाने की नींव रखी थी। 1993 में आई बाजीगर का निर्देशन अब्बास अलीभाई बर्मावाला और मस्तान अलीभाई बर्मावाला की जोड़ी ने किया था।

    इसी अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने बाजीगर की सफलता के 3 साल बाद एक नई फिल्म का निर्माण किया, जिसका ऑफर शाह रुख खान को दिया गया, लेकिन उन्होंने उस मूवी में काम करने से मना कर दिया। आइए जानते हैं कि वह पूरा मामला आखिर क्या था-

    शाह रुख ने रिजेक्ट की थी अब्बास-मस्तान की मूवी

    बाजीगर की सक्सेस के बाद बतौर फिल्ममेकर्स अब्बास-मस्तान की जोड़ी की कद हिंदी सिनेमा में काफी बढ़ गया। एंटी हीरो बेस्ड फिल्म की थ्योरी को इन दोनों भाइयों ने आगामी फिल्मों में जारी रखने का फैसला लिया और इस आधार पर साल 1996 में आई फिल्म दरारा को रिलीज किया गया। जिसके लिए पहली पसंद अभिनेता शाह रुख खान थे।

    यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मन्नत बंगले से जुड़ी याचिका खारिज

    shah rukh khan rejected movies

    लेकिन बाजीगर और डर जैसी कई मूवीज में एंटी हीरो का किरदार निभाने वाले किंग खान ने इसे करने से मना कर दिया। उनका मानना था कि उन्होंने नेगेटिव रोल वाली कई फिल्में कर ली हैं और वह इस छवि से बाहर आने चाहते हैं। फेसबुक पेज किस्सा टीवी की रिपोर्ट अनुसार शाह रुख खान द्वारा दरार को रिजेक्ट किए जाने के बाद अब्बास-मस्तान की जोड़ी के सामने बड़ी मुश्किल आन पड़ी।

    खबरें और भी

    DARAAR (1)

    वह इस मूवी में दूसरे एक्टर्स की तलाश करने लगे। चूंकि दरार एक लव ट्रायंगल वाली फिल्म थी, जिसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी पहले ही फाइनल कर ली गई थी।

    daraar

    ऐसे में दूसरे अभिनेता के तौर पर अब्बास-मस्तान ने संजय दत्त को अप्रोच किया, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी और अंत में जाकर दरार में सलमान खान के भाई अरबाज खान को कास्ट किया गया। इस तरह से दरार अरबाज के करियर की पहली मूवी बनी।

    दरार का कमर्शियल परफॉर्मेंस

    अब्बास-मस्तान की जोड़ी के निर्देशन में बनी दरार बॉक्स ऑफिस पर एक एवरेज मूवी साबित हुई। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 5 करोड़ से अधिक था और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ से अधिक का कारोबार ही कर सकी। बाजीगर की सफलता की तुलना में अब्बास-मस्तान की दरार कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

    यह भी पढ़ें- 9 भाषाएं, 24 फिल्में, सिनेमा में 98 साल पुराना और गहरा है Devdas का इतिहास