Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deva: शाहिद कपूर के 'रौद्र' रूप से थर-थर कापेंगे खलनायक, 'देवा' के सेट से लीक हुआ एक्टर का लुक

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:51 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya में रोमांस करने के बाद अब Shahid Kapoor एक्शन से बड़े पर्दे पर आग लगाएंगे। शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म Deva में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। देवा के सेट से अभिनेता की फोटो लीक हो गई है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

    Hero Image
    देवा मूवी के सेट से वायरल हुई शाहिद कपूर की फोटो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Kapoor Movie Deva: बी-टाउन के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने पिछले साल अपनी आगामी फिल्म 'देवा' (Deva) का एलान किया था। तब से शाहिद की इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच काफी बेकरारी थी। इस बीच 'देवा' के सेट से शाहिद की तस्वीर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कुछ समय से शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी हालिया फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में बिजी थे। इस रोम-कॉम ड्रामा में शाहिद ने कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाया था। अब अभिनेता बिग स्क्रीन्स पर एक्शन से धमाका करने वाले हैं। 'देवा' का एक और लुक इस बात का सबूत है।

    शूट पर लौटे शाहिद कपूर

    रोमांस के बाद शाहिद कपूर ने एक्शन अवतार में लौटने के लिए अपनी कमर कस ली है। आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' की शूटिंग के लिए शाहिद ने वापसी कर ली है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को अपडेट दिया है। सेट से शाहिद ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बालकनी में खड़े होकर बाहर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में शाहिद कपूर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने बताया कि वह सेट पर लौट आए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देवा के सेट पर लौट आया हूं।"

    यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर संग Alia Bhatt ने मिलायी ताल से ताल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के गाने पर जमकर लगाए ठुमके

    इस हीरोइन संग इश्क फरमाएंगे शाहिद कपूर

    रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आएंगे। फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका है। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    'देवा' के अलावा शाहिद कपूर अपनी हिट सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे। आखिरी बार अभिनेता को कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor को फिल्म इंडस्ट्री में किया गया था बुली, सालों बाद एक्टर ने बॉलीवुड कैम्प का खोला कच्चा चिट्ठा