49 साल पहले इस फिल्म ने शत्रुघ्न सिन्हा को बनाया स्टार, पहली पसंद था ये एक्टर, साउथ में बने 4 रीमेक!
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंंने भी संघर्ष किया है। पहले उन्हें छोटे रोल ऑफर होते थे और जब लीड रोल मिले तो फिल्म हिट नहीं हुई। आज से ठीक 49 साल पहले एक्टर की एक फिल्म आई जिसने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) फिल्मों के किरदार और डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनके खामोश कहने से लोग खुश हो जाते हैं। फिल्मी गलियारों में आज के समय में उनका सबसे ज्यादा जिक्र चलता है, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें केवल छोटे रोल ही ऑफर होते थे। आज बात उस फिल्म की कर रहे हैं, जिसने शत्रुघ्न को रातोंरात स्टार बना दिया था।
फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह कायम कर चुके हैं, लेकिन हीरो के तौर पर पहचान पाने के लिए उन्होंने भी स्ट्रगल किया है। साल 1970 से लेकर 1975 के बीच एक्टर ने कई फिल्मों में लीड रोल की भूमिका अदा की। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म कलेक्शन के मामले में हिट साबित नहीं हुईं। इसके बाद एक्टर के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी, जिसका नाम हमेशा उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
1976 की फिल्म ने शत्रुघ्न को दिलाई थी पॉपुलैरिटी
शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस जरूर जानते होंगे कि साल 1976 में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। फिल्म का नाम 'कालीचरण' है। यह एक एक्शन ड्रामा जॉनर की फिल्म थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। बता दें कि इस मूवी में उनके अलावा, रीना रॉय, मदन पुरी, अजीत खान, हेलेन जैसे कई अन्य सितारों ने अहम किरदार की भूमिका अदा की थी।
ये भी पढ़ें- Sanjay Dutt संग रिश्ते में दूरियों का Shatrughan Sinha को होता है मलाल, बोले- ‘वह हमसे नहीं मिलते’
Photo Credit- IMDB
कालीचरण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसका सबसे बड़ा फायदा शत्रुघ्न सिन्हा को मिला, क्योंकि इससे उनकी किस्मत बदल गई और उनके ऊपर लगा फ्लॉप फिल्मों का ग्रहण हट गया।
फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे शत्रुघ्न
बॉलीवुड गलियारों में अक्सर सेलेब्स के हाथ से फिल्म समय ना होने की वजह से निकल जाती है। कालीचरण के लिए शत्रुघ्न सिन्हा भी पहली पसंद नहीं थे। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी इसके लिए राजेश खन्ना को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, उनके साथ बात नहीं बनी, तो मेकर्स ने शत्रुघ्न को अप्रोच किया और फिल्म रिलीज के बाद उनके काम की सराहना सभी ने की। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश खन्ना के पास डेट नहीं थी और इस वजह से फिल्म शत्रुघ्न की झोली में चली गई थी।
Photo Credit- IMDB
इस फिल्म को मिली पॉपुलैरिटी का यह असर पड़ा कि साउथ सिनेमा में इसका चार बार रीमेक बनाया गया। आईएमडीबी के मुताबिक, साल 1976 में तेलुगु में कैदी कालिदासु, कन्नड़ में कालिंगा (1980), तमिल में संगिली साल 1982 में आई। इसके बाद चौथा रीमेक मलयालम भाषा में पथमुदायम साल 1985 में आया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।