Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shyam Benegal की 'भारत एक खोज' ने इन कलाकारों को दिया जन्म, आज कहलाते हैं अभिनय के महारथी

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 08:12 PM (IST)

    श्याम बेनेगल ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। श्याम बेनेगल को ना सिर्फ फिल्म में बल्कि टीवी सीरियलों में भी उनके अहम किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत एक खोज नाम की एक सीरीज बनाई थी जिसे आज के जमाने में भी आईकॉनिक माना जाता है। के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में कुल 53 एपिसोड थे।

    Hero Image
    भारत एक खोज में काम करने वाले कलाकार (Photo: Imdb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लीजेंड्री फिल्ममेकर श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते 23 दिसंबर को उनका देहांत हो गया। निर्माता आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सिनेमा की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक उन्होंने हर तरफ अपने काम से बड़ी छाप छोड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर लाल नेहरू की किताब पर थी आधारित

    श्याम बेनेगल के अचीवमेंट्स की बात करें तो इसमें सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि टेलीविजन सीरियल भी आते हैं। इन्हीं में एक सीरीज है 'भारत एक खोज'। 53 एपिसोड की ये सीरीज जवाहर लाल नेहरू की किताब 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' पर आधारित थी। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। राजीव गांधी ने बेनेगल से इसे बनाने का अनुरोध किया था कि 'भारत एक खोज' को भारत के तीसरे महान महाकाव्य के रूप में जाना जाए।

    यह भी पढ़ें: 'भारतीय सिनेमा के एक गौरवशाली अध्याय का अंत', श्याम बेनेगल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु; PM मोदी ने जताया शोक

    कौन-कौन से किरदार आए थे नजर

    सीरियल भारत एक खोज में रामायण, महाभारत, चाणक्य, मुगल साम्राज्य और आजादी की लड़ाई की कहानी समेत भारत के पांच हजार साल के इतिहास को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया था। इस शो के लिए श्याम बेनेगल ने बजट और स्क्रिप्ट को देखते हुए एक्टर्स को अलग-अलग रोल दिए थे। आज बात करेंगे उन्हीं कुछ पॉपुलर एक्टर्स की।

    रोशन सेठ (जवाहर लाल नेहरू)

    इस सीरीज में पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार एक्टर रोशन सेठ ने निभाया था। रोशन का जन्म बिहार की राजधानी पटना में जन्में रोशन सेठ ने अपने करियर की शुरुआत ब्रिटेन में की थी। हालांकि बाद में अचानक वो एक्टिंग छोड़कर भारत पत्रकारिता करने आ गए। लेकिन बाद में यहां भी मन नहीं लगा और वापसी में फिर एक्टिंग को चुना। साल 1983 में रिलीज हुई ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘गांधी’ में भी उन्होंने जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया।

    औरंगजेब (ओम पुरी)

    ओम पुरी ने 'भारत एक खोज' में कथावाचक के तौर पर कई सारे रोल अदा किए। इस सीरियर में उन्होंने दूर्योधन, अशोका, अलाउद्दीन खिलजी जैसे कई सारे रोल निभाए।

    इरफान खान (बड़े खान)

    इरफान खान ने इस सीरियल में बड़े खान का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो 'अब्द अल-कादिर बदायुनी' के रोल में भी नजर आए। इरफान के इस शो को आईएमडीबी ने 8.9 की रेटिंग दी है। व्यूअर्स इस शो का मजा यूट्यूब पर ले सकते हैं।

    टॉम आल्टर (चेयरमैन)

    टॉम ऑल्टर को बॉलीवुड का अंग्रेज कहा जाता था। लंबे कद और बुलंद आवाज की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। साल 1970 से लेकर 2017 तक उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। भारत एक खोज में वो चेयरमैन की भूमिका में नजर आए।

    नसीरुद्दीन शाह (शिवाजी)

    अपने फिल्मी करियर में नसीरुद्दीन शाह ने कई दमदार रोल किए हैं। श्याम बेनेगल की मशहूर सीरीज 'भारत एक खोज में 'छत्रपति शिवाजी' का रोल निभाकर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी।

    रत्ना पाठक शाह (रानी ऑफ झांसी)

    रत्ना पाठक शाह ने श्याम बेनेगल की सीरीज में रानी ऑफ झांसी की भूमिका निभाई थी।

    पीयूष मिश्रा (सिपाही)

    पीयूष मिश्रा इसके 42वें एपिसोड में आए थे जिसमें ओम पुरी, रत्ना पाठक शाह, अंजन श्रीवास्तव भी थे। इसमें पीयूष मिश्रा ने एक सिपाही की भूमिका निभाई थी।

    शबाना (रंगम्मा)

    शबाना आजमी ने इसमें रंगम्मा का किरदार निभाया था। हाल ही में कुछ दिनों पहले उनके 90वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस उनके साथ नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें: टेलीविजन और फिल्मों में दिए इन योगदानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे Shyam Benegal, 8 बार जीता नेशनल अवॉर्ड