'रंग दे बसंती' के बाद Siddharth को नहीं मिल रहीं बॉलीवुड फिल्में, बोले- 'कुछ भी ऑफर नहीं...'
अभिनेता सिद्धार्थ (Siddharth) को रंग दे बसंती के बाद बॉलीवुड से खास ऑफर्स नहीं मिले। हाल ही में एक्टर ने इसका खुलासा किया है। ...और पढ़ें
-1785748223327_m.webp)
एक्टर सिद्धार्थ ने बॉलीवुड से ऑफर्स न मिलने पर की बात। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सिद्धार्थ (Actor Siddharth) साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बॉलीवुड से वैसे ऑफर्स नहीं मिले, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
करीब 2 दशक से सिनेमा में काम कर रहे सिद्धार्थ ने 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कमर्शियली हिट और क्रिटिकली सराही गई ये फिल्म, सिद्धार्थ के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही।
बॉलीवुड डेब्यू से मिली थी पहचान
'रंग दे बसंती' में सिद्धार्थ ने करण सिंघानिया और भगत सिंह का किरदार निभाया था। उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना भी मिली। मगर इन सबके बावजूद उन्हें फिल्मों के खास ऑफर्स नहीं मिले। उन्होंने रंग दे बसंती के बाद गिनी-चुनी फिल्में जैसे स्टाइकर और चश्मे बद्दूर कीं।
बॉलीवुड से नहीं मिल रहे ऑफर्स
अब सिद्धार्थ ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड से कोई ऑफर्स नहीं मिले। न्यूज18 के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा-
यहां (बॉलीवुड) मुझे कुछ भी ऑफर नहीं किया जाता। बिल्कुल कुछ भी नहीं। मैं जिस तरह का काम करना चाहता हूं, उसके लिए मुझे बिल्कुल भी कोई ऑफर नहीं मिलता।
सिद्धार्थ का यह भी कहना है कि वह कभी शिकायत नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जो किरदार उनके लिए बने हैं, वह उन्हें मिल ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करना चाहेंगे।
कब रिलीज होगी ऑपरेशन सफेद सागर?
फिलहाल, सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) का प्रमोशन कर रहे हैं। 1999 के कारगिल वॉर पर आधारित सीरीज में सिद्धार्थ के अलावा दीया मिर्जा, आदिल हुसैन, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।