Sonam Kapoor की गोदभराई में पिता अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री, कई बॉलीवुड सेलेब्स के बीच छाईं करीना कपूर
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में उनके घर पर बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन ...और पढ़ें
-1770563197572_m.webp)
करीना कपूर, सोनम कपूर और अनिल कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बहुत जल्द पति आनंद आहूजा के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस मौके पर रविवार, 8 फरवरी को परिवार ने मुंबई स्थित सोनम के घर पर बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां और होने वाली मां के परिवार के सदस्य शामिल हुए।
कई बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल
करीना कपूर खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, भूमि पेडनेकर और शबाना आजमी जैसे सितारों के कार्यक्रम में पहुंचने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सभी बन ठनकर सोनम कपूर और आने वाले बेबी को अपनी ब्लेसिंग्स देने पहुंच रहे।
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने 12 इंच बाल काटकर किए दान, वीडियो शेयर कर बताई वजह
अनिल कपूर ने मारी धांसू एंट्री
एक वीडियो में अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। फूलों के प्रिंट वाले नीले कुर्ते-पजामे में वे बेहद आकर्षक लग रहे थे और उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया। वहीं, करीना कपूर खान भी सोनम की बेबी शॉवर पार्टी में नीले रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आईं। शबाना आजमी मस्टर्ड येलो कुर्ते-सेट में नजर आईं, वहीं सोनम की कजिन अंशुला कपूर पीले रंग की अनारकली में बेहद प्यारी लग रही थीं। खुशी कपूर सफेद और पीले रंग की साड़ी में चार चांद लगा रही थीं। भूमि पेडनेकर, महीप कपूर और अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे भी सोनम के आवास पर नजर आईं। बाद में अनुपम खेर, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल, संजय कपूर और अन्य लोग भी वहां पहुंचते नजर आए।
View this post on Instagram
साल 2018 में की थी शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2018 में शादी की और 2022 में उनके पहले बच्चे, बेटे वायु का जन्म हुआ। सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में एक स्टाइलिश सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। अभिनेत्री ने राजकुमारी डायना से प्रेरित एक पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ था।
यह भी पढ़ें- 'मॉम-टू-बी' Sonam Kapoor ने अनारकली सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 40 की उम्र में दोबारा हैं प्रेग्नेंट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।