'तेरे मुंह से इतनी गंदगी...', Samay Raina पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडियन के 'ब्रश जोक' का दिया जवाब
समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड में फिर से सुनील पाल (Sunil Pal) का मजाक उड़ाया जिसका कॉमेडियन ने मुंहतोड़ जवाब दिय ...और पढ़ें

समय रैना पर फिर बरसे सुनील पाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय रैना (Samay Raina) और सुनील पाल (Sunil Pal) के बीच जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है। एक बार फिर उनके बीच अनबन शुरू हो गई है। हाल ही में, एक वीडियो शेयर करते हुए सुनील पाल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की क्लास लगाई है।
हुआ यूं कि समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 (India's Got Latent Season 2) के पहले एपिसोड में फिर से सुनील पाल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कॉमेडियन पर एक 'टूथपेस्ट' जोक मारा जिसको लेकर अब सुनील पाल ने अपना गुस्सा निकाला है।
समय पर बरसे सुनील पाल
सुनील पाल ने समय रैना के लेटेस्ट जोक पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने मिमिक्री आर्टिस्ट जय वर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जय समय की मिमिक्री करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत सुनील ने कहा, "समय रैना मैं तुझे इसलिए माफ कर रहा हूं क्योंकि रात के टाइम हम शो करते हैं और तेरे नाम का मतलब ही रात का टाइम है। समय मतलब टाइम और रैना मतलब रात। रात के टाइम की हम रिस्पेक्ट करते हैं।"
View this post on Instagram
वीडियो में सुनील पाल ने समय के 'ब्रश जोक' पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने आगे कहा, "भाई, मैं ब्रश नहीं करता हूं तूने ऐसा मुझे बोला था ना? पर समय रैना तू तो ब्रश करता है, तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई? गंदगी निकालना बंद कर, अगर ब्रश करता है तो।"
यह भी पढ़ें- 'अपने माता-पिता को बैठा ले...' इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के बीच Sunil Pal ने समय रैना पर फिर कसा तंज
खबरें और भी
समय रैना और सुनील पाल के झगड़े की वजह
इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के दौरान सुनील पाल ने समय रैना की क्लास लगाई थी और उन्हें कपिल शर्मा से क्लीन कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी। बाद में अपने कमबैक वीडियो में समय ने उनका जवाब दिया था और इसके बाद उनकी जुबानी जंग शुरू हो गई थी। दोनों कपिल शर्मा शो में भी नजर आए थे, जहां समय ने पूछा था, "आप ब्रश क्यों नहीं करते हैं?" सेकंड सीजन के पहले एपिसोड में भी समय ने फिर से सुनील पर ब्रश जोक मारा जिसके बाद दोनों के बीच फिर से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई है।