Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    300 दिनों तक Thalapathy Vijay की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने थिएटर्स में किया था राज, पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी फिल्म

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 01:40 PM (IST)

    Thalapathy Vijay की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर की स्क्रिप्ट पहले अक्षय कुमार के लिए लिखी गई थी। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार के लिए लिखी गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट

    अक्षय कुमार के लिए लिखी गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट

    HighLights

    1. अक्षय कुमार के लिए लिखी गई थी फिल्म की स्क्रिप्ट

    2. 300 दिनों तक नहीं उतरी थी थिएटर्स से

    3. ब्लॉकबस्टर रही थी विजय की एक्शन थ्रिलर


    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय ने अपने करियर के पीक पर सिनेमा छोड़ा और राजनीति में सीएम के तौर पर एक नई पारी शुरू कर दी। लेकिन इसके पहले उनकी फिल्में भी थिएटर्स में लंबी पारी खेल चुकी हैं। वो भी एक-दो महीने नहीं पूरे 300 दिनों तक।

    300 दिनों तक थिएटर्स में किया था राज

    थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 14 साल पहले आई थी जिसने 300 दिनों तक थिएटर में धमाल मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहले बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए लिखी गई थी।

    यह भी पढ़ें- CM Vijay से मिलते ही Kamal Haasan ने कर दी 6 डिमांड, साउथ सिनेमा के लिए करवाना चाहते हैं ये का

    अक्षय कुमार ने क्यों छोड़ी फिल्म?

    एक्शन थ्रिलर की स्क्रिप्ट असल में डायरेक्टर ने अक्षय कुमार के लिए लिखी थी। तमिल वर्जन बनाने से पहले अक्षय कुमार को कहानी सुनाई थी; अक्षय को कहानी पसंद आई और वे इसे करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, शेड्यूल में टकराव और बॉलीवुड प्रोजेक्ट शुरू होने में देरी की वजह से, डायरेक्टर ने थलापति विजय के साथ तमिल वर्जन पर काम आगे बढ़ाने का फैसला किया।

    vijay (36)

    कौन सी है वो फिल्म?

    जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है- थुपक्की (Thuppakki) जिसे 70 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था और इसने 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह विजय के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनी।

    खबरें और भी

    फिल्म के तमिल वर्जन में तो अक्षय कुमार काम नहीं कर पाए लेकिन बाद में डायरेक्टर ए आर मुरुगोदास ने उनके साथ हिंदी में इसका रीमेक बनाया। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम है हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    vijay (39)

    'थुपक्की' के बारे में

    'थुप्पक्की' (जिसका मतलब है 'बंदूक') 2012 में आई एक भारतीय तमिल-भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे ए. आर. मुरुगोदास ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विजय और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सत्यन, विद्युत जामवाल, जयराम, मनोबाला और जाकिर हुसैन सपोर्टिंग रोल में।

    फिल्म की कहानी भारतीय सेना के एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्लीपर सेल द्वारा किए गए बम धमाके को देखने और बाल-बाल बचने के बाद, उस सेल का पता लगाने, उसे खत्म करने की कोशिश करता है।

    यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को Jana Nayagan सिनेमाघरों में होगी रिलीज; आखिरी बार पर्दे पर दिखेंगे CM Vijay