Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड की सदाबहार फिल्में, कहानी से ज्यादा अपने संगीत के लिए आज भी हैं मशहूर

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 05:48 PM (IST)

    महेश भट्ट की आशिकी कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं थी लेकिन इसके संगीत ने इसे बड़ी हिट बना दिया। नदीम-श्रवण के संगीत ने गानों के जरिए लोगों को प्यार एक्सप्रेस करने का एक नया तरीका दिया। रेडियो से लेकर शादी-बरात तक नजर के सामने धीरे-धीरे से और जाने जिगर जानेमन जैसे गाने खूब बजते थे। आज इन्हीं के बारे में जानेंगे।

    Hero Image
    बॉलीवुड के पॉपुलर आईकॉनिक गाने, आज भी हैं फेमस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्में म्यूजिक के बिना अधूरी हैं। संगीत मूवीज में जान डालने का काम करता है। दशकों से हम कई ऐसी फिल्में देखते आ रहे हैं जो अपनी कहानी से ज्यादा गानों के लिए चर्चा में रहीं। इनके साउंडट्रैक अभी भी लोगों की जुबान पर हैं भले ही किसी को याद हो ना हो कि ये किस फिल्म का गाना है। ये फिल्में सिर्फ अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा रहती हैं। आज आपको ऐशी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनका गाने चार्टबस्टर का लिस्ट में टॉप पर रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशिकी (1990)

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है महेश भट्ट की आशिकी का। अपने सदाबहार साउंडट्रैक की बदौलत फिल्म पॉपुलर हुई। "नज़र के सामने" और "जाने जिगर जानेमन" जैसे गानों ने फिल्म को एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर में बदल दिया और आज भी इसकी गूंज जारी है।

    यह भी पढ़ें- अब कहां हैं Love Story की पिंकी? प्यार के चक्कर में फिसला करियर, एक्टिंग छोड़ जी रही हैं ऐसी जिंदगी

    रॉकस्टार (2011)

    रणबीर कपूर की रॉकस्टार, ए.आर.रहमान की एक ऐसी एल्बम है जिसे भुलाना म्यूजिक लवर्स के लिए लगभग असंभव है। अपने गानों की बदौलत ये एक कल्ट क्लासिक बन गई। "साड्डा हक" और "कुन फाया कुन" जैसे गानों के साथ, यह फिल्म इमोशनल और सूफी म्यूजिक की वजह से हिट हुई।

    तुम बिन (2001)

    तुम बिन को अपने दिल को छू लेने वाले साउंडट्रैक की वजह से सफलता मिली। ये एक रोमांटिक मूवी है जिसका गाना कोई फरियाद और तुम्हारे सिवा एवरग्रीन हिट गाने हैं जिसे 90s के हर दिल टूटे आशिक ने जरूर सुना होगा।

    दिल से (1998)

    दिल से को शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। वहीं फिल्म में ए.आर. रहमान के संगीत ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। "छैय्या छैय्या" और "जिया जले" जैसे गाने आज भी इसके लिए मील का पत्थर साबित हुए।

    आशिकी 2 (2013)

    साल 1990 की हिट फिल्म 'आशिकी 2' सिनेमा में संगीत के जादू को वापस लेकर आई। इसे एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म कहा जा सकता है। "तुम ही हो" और "सुन रहा है" जैसे चार्ट-टॉपर्स वाले इस एल्बम ने बॉलीवुड के रोमांटिक गानों की नई शुरुआत की। बॉलीवुड फ़िल्में और संगीत को बांटा नहीं जा सकता, लेकिन कुछ फिल्में सिर्फ़ अपने साउंडट्रैक के कारण अमर हो जाती हैं। ये फिल्में साबित करती हैं कि गाने कभी-कभी फिल्मों से भी ज़्यादा समय तक ज़िंदा रह सकते हैं, और पीढ़ियों तक अपनी विरासत संभालते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- सवा रुपये में फाइनल हुआ था Ram Teri Ganga Maili का ये गाना, राज कपूर ने इस सिंगर से किया था सौदा