इस हॉलीवुड फिल्म की बॉलीवुड में बनी 4 रीमेक, एक हुई ब्लॉकबस्टर बाकी सब गुमनाम
हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो हिट हैं लेकिन किसी ना किसी फिल्म की रीमेक है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक अमेरिकन फिल्म है और इसको लेकर बॉलीवुड में चार रीमेक फिल्में बनाई गईं। जिनमें एक फिल्म सुपरहिट हुई और बाकी फिल्में किसी को याद तक नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत स्टारर मर्डर तो आपको याद ही होगी। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए थे। इसके गाने कहो ना कहो और भीगे होंठ तेरे आज भी उतने ही पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये फिल्म एक अमेरिकन फिल्म का रीमेक है।
इस फिल्म का रीमेक है मर्डर
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की फिल्म मर्डर अमेरिकन फिल्म अनफेथफुल (Unfaithful, 2000) की रीमेक है। दिलचस्प बात ये है कि मर्डर 2004 में रिलीज हुई थी और मर्डर के अलावा तीन और फिल्म थी जो अनफेथफुल का रीमेक थीं। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन मर्डर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सबसे दिलचस्प बात ये कि अनफेथफुल भी फ्रेंच मूवी द अनफेथफुल वाइफ का रीमेक थी। जो 1969 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- Hema ने चप्पल की वजह से ठुकराया था संजीव कुमार का रिश्ता, सुधार लेते ये चीज तो Dharmendra की न होती ड्रीम गर्ल
अनफेथफुल की बाकी रीमेक फिल्में
मर्डर के अलावा उसी साल अनफेथफुल की 3 रीमेक और रिलीज हुई थी जिनमें ये फिल्में शामिल हैं-
1. तुम- इस फिल्म में मनीषा कोइराला, रजत कपूर और करण नाथ लीड रोल में थे।
2. हवस- इस मूवी में मेघना नायडू, शावर अली, तरुण अरोड़ा ने लीड रोल प्ले किया था।
3. इश्क कयामत- इस फिल्म में सुमन रंगनाथन, दीपक जेठी, मिलिंद गुनाजी और काश्मीरा शाह ने काम किया था।
मर्डर 2 भी थी रीमेक
मर्डर हिट होने के बाद इसकी सीक्वल मर्डर 2 (2011) आई, वो भी हिट रही। लेकिन आपको बता दें कि ये फिल्म भी साउथ कोरियन फिल्म द चेजर की रीमेक थी। इसके बाद इसी फ्रेंचाइजी की मर्डर 3 (2013) भी रिलीज आई जो भी एक रीमेक फिल्म थी और इसकी कहानी स्पेनिश फिल्म द हिडन फेस से ली गई थी।
मर्डर के बारे में
मर्डर 2004 में बनी एक एरोटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने और प्रोडक्शन मुकेश भट्ट ने किया है। यह मर्डर फिल्म सीरीज की पहली फिल्म थी जो यह 2002 की अमेरिकी फिल्म अनफेथफुल पर आधारित है, यह फिल्म भी 1969 की फ्रांसिसी फिल्म द अनफेथफुल वाइफ से प्रेरित थी। इसमें इमरान हाशमी, अश्मित पटेल और मल्लिका शेरावत लीड रोल में हैं और इसे थाईलैंड में फिल्माया गया।
मर्डर 2 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई थी और इसे क्रिटीक्स से मिला-जुला रिएक्शन मिला था। लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही और बॉक्स ऑफिस इंडिया से "सुपरहिट" का दर्जा हासिल किया। यह फिल्म इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई। इस फिल्म का कन्नड़ में गंदा हेंदथी (2006) नाम से रीमेक बनाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।