Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vash Level 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी रिलीज के लिए तैयार फिल्म, डर से कांप जाएगी रूह

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:42 PM (IST)

    साल 2023 में रिलीज हुई सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म वश का सीक्वल आ चुका है। पहले पार्ट की तरह ही वश लेवल 2 को भी दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार समीक्षाएं मिल रही हैं। अब 8 हफ्ते की थिएटर रिलीज के बाद मूवी बहुत जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

    Hero Image
    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्णदेव याग्निक की सुपरनेचुरल ड्रामा वश लेवल 2 को लेकर फैंस के बीच अलग ही दीवनगी देखने को मिली। ये फिल्म साल 2023 में आई साइकोलॉजिकल हॉरर वश का रिमेक है। इसी की कहानी को आधार लेकर अजय देवगन ने शैतान बनाई थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल हुई थी। इसके पहले पार्ट की तरह ही वश लेवल 2 को भी उतना ही प्यार मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    अब थिएटर रिलीज के बाद फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर भी आने वाली है। मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसको लेकर बातचीत चल रही है लेकिन कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वश लेवल 2 की स्ट्रीमिंग शेमारूमी पर हो सकती है। हालांकि ये अभी अटकलें हैं। पहली फिल्म, वश भी उसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- Vash Level 2 के खौफ के बीच OTT पर रिलीज हुई एक और डरावनी फिल्म, रात को देखने से पहले दिल कर लें मजबूत

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

    कृष्णदेव याग्निक द्वारा निर्देशित वश लेवल 2 में हितू कनोडिया, जानकी बोदीवाला और हितेन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। मोनल गज्जर भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वश लेवल 2 दर्शकों को खतरनाक काले जादू और रहस्य की दुनिया में वापस ले जाता है।

    फिल्म में जानकी बोदीवाला आर्या,अथर्व की बेटी के रूप में लौटती हैं और मुख्य कलाकारों का नेतृत्व करती हैं। हितेन कुमार एक खतरनाक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे जिससे हॉरर और भी अधिक बढ़ जाएगा।

    क्या है वश लेवल 2 की कहानी?

    वश 2 की कहानी एक ऐसे स्कूल में घटती है जहां लड़कियां एक रहस्यमयी अंकल के चंगुल में फंसी हुई हैं। एक आम स्कूल के दिन, दोपहर होते ही अफरा-तफरी मच जाती है। यह गुजराती और हिंदी भाषा की फिल्म आपके जहन में सिहरन से भर देगी, जिसमें कई लड़कियां बेवजह छत से कूदती हैं। इसके अलावा इसमें कई भयानक और सस्पेंस से भरे दृश्य हैं जिनको देखकर वाकई डर लगता है।

    यह भी पढ़ें- Vash 2 Collection Day 4: वश 2 ने हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस, शनिवार को कमाई में आया दोगुना उछाल

    comedy show banner
    comedy show banner