'खलनायिका नहीं थी,' ग्रे कैरेक्टर को लेकर Zeenat Aman की दो टूक, ऐसे करती थीं फिल्मों का चुनाव
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में अपने करियर में फिल्मों के चुनाव को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें
-1782110500093_m.webp)
एक्ट्रेस जीनत अमान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
एक्ट्रेस जीनत अमान ने किया खुलासा
ऐसे करती थीं फिल्मों का चुनाव
वेटरन एक्ट्रेस हैं जीनत अमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जीनत अमान का नाम हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार होता है, जो अपने दौर में लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती थीं।
हाल ही में जीनत ने अपने करियर में फिल्मों के चयन को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि वह किस आधार पर मूवीज का चुनाव करती थीं। इसके साथ ही उन्होंने खुद के द्वारा प्ले किए गए ग्रे कैरेक्टर पर भी रिएक्ट किया है।
जीनत अमान की दो टूक
पिछली सदी के सातवें-आठवें दशक के दौरान अभिनेत्री जीनत अमान ने कई ग्लैमरस रोल किए। फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिव सुंदरम, डान, कुर्बानी जैसी कई फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया।
यह भी पढ़ें- जीनत अमान नहीं, Lata Mangeshkar को राज कपूर बनाना चाहते थे 'रूपा', इस कमेंट से चिढ़ गई थीं 'सुर सम्राज्ञी'

हाल ही में फिल्मों के चयन को लेकर जीनत ने बताया- हरे रामा हरे कृष्णा के बाद मुझे लोगों ने अच्छे-बुरे पात्रों में कास्ट करना शुरू किया। चाहे रोटी कपड़ा मकान हो या धुंध, वो ग्रे किरदार थे। वो खलनायिका नहीं थी।
उस वक्त मैं देखती कि कौन अच्छी फिल्म बनाएगा। कौन उसे पूरा करेगा। मुझे मौका मिला कि उस वक्त के अहम फिल्ममेकर्स के साथ काम कर सकूं। चाहे मनमोहन देसाई हो, फिरोज खान हो राज कपूर, मनोज कुमार। लोग मुझसे पूछते हैं कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है।

इससे फर्क नहीं पड़ता हीरो कौन है। अहम बात यह है कि आपका निर्देशक कौन है। आगे उन्होंने बताया कि देवानंद, राज कपूर, मनोज कुमार और फिरोज खान का नजरिया बेहतरीन था। उनके साथ काम करना शानदार रहा।
अब जीनत इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। हालांकि गुजरे दौर में कलाकारों के पास अपनी बात दर्शकों के समक्ष सीधे रखने का कोई प्लेटफार्म नहीं था। वह कहती हैं कि उस दौर में सब सहना पड़ता था।
इस सीरीज में नजर आएंगी जीनत अमान
अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री भूमि पेडनकर स्टारर वेब सीरीज द रॉयल्स से ओटीटी पर आगाज करने वालीं अभिनेत्री जीनत अमान आने वाले समय में एक और सीरीज में नजर आएंगी, जिसका नाम है- शो स्टॉपर (Show Stopper)। हालांकि, अभी इसी ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। लेकिन द रॉयल्स में जीनत की पुरानी अदाकारी का जलवा देखने को मिला था।