Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे में Mohammed Rafi ने की थी 5 गानों की रिकॉर्डिंग, इन अभिनेताओं की बने थे आवाज

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 05:25 PM (IST)

    वेटरन सिंगर मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार फनकार के तौर पर जाने जाते थे। आज हम आपको उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मोहम्मद रफी ने गाए थे पांच गाने (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी ने 4 दशक के गायिकी के करियर में कई शानदार गीतों को अपनी आवाज दी थी। उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जब रफी साहब ने एक ही दिन में पांच गानों की रिकॉर्डिंग की थी। साल 1969 में उन्होंने ये कारनामा किया था। 

    हैरान करने वाली बात ये थी कि मोहम्मद रफी ने ये सभी गाने किसी एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग फिल्मों के लिए गाए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन से गीत और कलाकार थे, जिनके लिए रफी साहब ने ये कारनामा किया था।

    24 घंटे में गाए थे पांच गाने

    आज के दौर में काम को लेकर सेलेब्स शिफ्ट टाइमिंग जैसे मुद्दों को लेकर काफी बहस करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक दौर वो भी था, जब फिल्म कलाकार एक दिन में कई अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग करते थे। ठीक उसी तरह गायिकी के क्षेत्र में भी यही देखना को मिलता था और गायक एक दिन में कई गानों की रिकॉर्डिंग किया करते थे। मोहम्मद रफी ने भी ऐसा ही कारनामा 1969 में किया था, जिसके बारे में फेसबुक पेज फिल्मी ख्याल में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

    mohammedrafisongs (1)

    यह भी पढ़ें- अंधा नहीं बहरा था OP Nayyar का इश्क, आशा ताई से जुड़ा था नाम, पसंद नहीं थी लता दीदी का आवाज

    दरअसल उस साल मोहम्मद रफी को दो महीने के लिए विदेश टूर पर जाना था और वह देश से बाहर जाने से पहले अपने सारे कमिटमेंट पूरा करना चाहते थे। इसके पीछे की वजह ये थी वह किसी भी निर्माता और संगीतकार का नुकसान नहीं करना चाहते थे। संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी के साथ रफी पांच गानों का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर चुके थे। 

    mohammedrafisongs

    जब उन दोनों को पता चला तो उन्होंने रफी साहब से गुजारिश की आपकी विदेश यात्रा से पहले हमारे पांच गानों की रिकॉर्डिंग होनी है। मोहम्मद रफी ने उन्हें जवाब दिया और कहा कि आप चिंता मत करिए मैं इन्हें पूरा करके ही विदेश जाऊंगा। इसके बाद गायक ने एक ही दिन में पांच गानों की रिकॉर्डिंग की। 

    इन फिल्म और अभिनेताओं के लिए गाए गाने

    गौर किया जाए मोहम्मद रफी के उन पांच गानों की तरफ तो उनमें धर्मेंद्र, जीतेंद्र और राजेंद्र कुमार की फिल्मों के नाम शामिल रहे। जिसमें जीतेंद्र की फिल्म मां और ममता के दो गानों की रिकॉर्डिंग सबसे पहले की, वो सॉन्ग थे- रूत बेकरार है... और अपने नैनों को समझा दो...।

    इसके बाद रफी साहब ने धर्मेंद्र की फिल्म मन की आंखें के दो गीत- दिल कहे रुक जा रे रुक जा... और टूटे जो बलाएं...। इसके बाद मोहम्मद रफी ने आखिरी गाना राजेंद्र कुमार की मूवी अनजान का टाइटल सॉन्ग- मैं राही अनजान राहों का... का रिकॉर्ड किया। लगातार 12 घंटे तक सिंगर ने इन पांचों गानों की रिकॉर्डिंग की थी।

    यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाएं Mohammed Rafi का ये गाना, खुश ना हो जाए तो कहना