बेटे की मूवी के लिए टेंशन बनी विजय की Jan Nayagan, पोस्टपॉन होगी जेसन संजय की डेब्यू फिल्म?
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन की वजह से उनके बेटे जेसन संजय की डेब्यू मूवी टल सकती है। ...और पढ़ें

विजय के बेटे जेसन संजय (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विजय थलापति के बेटे हैं जेसन संजय
इस मूवी से साउथ सिनेमा में करेंगे आगाज
जन नायकन को मिल गई है रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की बहुचर्चित फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। 7 महीने के संघर्ष के बाद विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म को रिलीज डेट मिली है। लेकिन इससे अब उनके बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
खबर है कि जन नायकन की रिलीज को मद्देनजर रखते हुए संजय की फिल्म की रिलीज पोस्टपॉन हो सकती है और इसे ओरिजिनल डेट पर सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जाएगा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-
आगे बढ़ेगी संजय की पहली फिल्म
हाल ही में विजय की फिल्म जन नायकन को काफी लंबे समय बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी की तरफ सर्टिफिकेट मिला है और अब ये फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 24 जुलाई को जन नायकन को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- विदेश में रिलीज होगी असली Jana Nayagan, 'अनकट वर्जन' के साथ थिएटर्स में एंट्री मारेगी Vijay की लास्ट फिल्म

मालूम हो कि एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय साउथ सिनेमा के अभिनेता संदीप किशन स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म सिग्मा (Sigma) से डायरेक्टर के तौर पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन विजय थलापति की जन नायकन की रिलीज से अब उनके बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म सिग्मा की टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है।
-1783998112366.jpg)
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जेसन संजय की सिग्मा 31 जुलाई को रिलीज नहीं होगी, बल्कि जना नायकन की रिलीज की वजह से इसे अगस्त तक टाल दिया गया है। लाइका (LYCA) प्रोडक्शंस, जिसके हेड GKM तमिल कुमारन हैं, ने सिग्मा को प्रोड्यूस किया है और वह किसी भी तरह से अपनी फिल्म का आर्थिक नुसकसा नहीं चाहते हैं।
खबरें और भी
पिता के नक्शेकदम पर संजय
दरअसल जेसन संजय विजय और उनकी पूर्व पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बेटे हैं। संजय ने अपने पिता की तरह फिल्मी जगत में करियर बनाने का फैसला लिया है। लेकिन एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि डायरेक्शन के फील्ड में वह अपने पिता विजय जोसेफ का नाम रोशन करते हुए नजर आएंगे।