Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vinod Khanna को वो पुराना गाना, जो सावन में याद दिलाता EX गर्लफ्रेंड, दर्द भरा गीत है कल्ट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:28 AM (IST)

    दिग्गज अभिनेता रहे विनोद खन्ना का एक पुराना गाना आज भी सावन के महीने में बिछड़े प्यार की याद दिलाता है। ...और पढ़ें

    विनोद खन्ना का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    विनोद खन्ना का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 37 सालों से सैड सॉन्ग है कल्ट

    2. विनोद खन्ना का यादगार गाना

    3. सावन के महीने में दुखाता है दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है और हिंदी सिनेमा की तरफ से साल के इस खास महीने के लिए कई शानदार गीत बनाए जा चुके हैं। लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं, जो बारिश की इस महीने में बिछड़े हुए प्यार की याद दिलाता है।

    इस आधार पर आज हम आपको वेटरन एक्टर रहे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के एक ऐसे कल्ट सैड सॉन्ग के बारे में, जो पिछले 37 सालों से सावन में खूब सुना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में विनोद खन्ना पर फिल्माए गए कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है-

    विनोद खन्ना का कल्ट सैड सॉन्ग

    सावन का महीना प्यार के महीने के तौर पर देखा जाता है। अक्सर सुना गया है कि इस महीने में प्यार परवान चढ़ता है, जिसके आधार पर तमाम रोमांटिक सॉन्ग्स का निर्माण किया गया है। लेकिन कुछ गीत ऐसे हैं, जो सावन में अधूरे प्यार की दास्तां बयां करते हैं, उनमें से एक गाना विनोद खन्ना का है, जिसके बोले हैं- लगी आज सावन की... (Lagi Aaj Sawan Ki)।

    यह भी पढ़ें- सावन में 'झूलों' पर खूब सुना जाता है Sunny Deol का पुराना गाना, 37 सालों से बना हुआ है कल्ट क्लासिक गीत

    lagi aaj sawan ki vinod khanna

    जी हां फिल्म चांदनी (Chandni) से विनोद खन्ना का लगी आज सावन की... हिंदी सिनेमा के सबसे दर्द भरे गीतों में गिना जाता है। 37 साल पहले इस गाने को रिलीज किया गया था और तब से लेकर अब तक एक सैड सॉन्ग के तौर पर ये फैंस का फेवरेट माना जाता है।

    खबरें और भी

    lagi aaj sawan ki song

    इस गीत में देखा जाता है कि सावन के महीने में बारिश हो रही है और विनोद खन्ना अपनी प्रेमिका को याद कर रहे हैं। बस इसी वजह से लगी आज सावन की... उन लोगों को आसानी से कनेक्ट करता है, जिनका प्यार अधूरा रहा है या किसी कारण उनकी प्रेम कहानी कभी भी पूरी नहीं हो पाई।

    चांदनी फिल्म के इस गाने में विनोद खन्ना के अलावा श्रीदेवी और जूही चावला की झलक भी देखने को मिलती है। ये दर्द भरा गीत सुनने के बाद यकीनन तौर पर आपको भी एक्स गर्लफ्रेंड की याद आ जाएगी। 

    इस सिंगर दी थी आवाज

    आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विनोद खन्ना के लगी आज सावन की... गाने एक भजन सम्राट ने गाया था। जिनका नाम सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) ने गाया है। यूं तो वाडकर साहब ने हिंदी फिल्मों के लिए कई गीत गाए, लेकिन भजन के मामले में उनको अधिक लोकप्रियता मिली है। 

    यह भी पढ़ें- सदी का सबसे दर्दभरा गीत सुनकर भर आया था Guru Dutt का दिल, Shabana Azmi के पिता के लिखे बोल आज भी हैं अमर