Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli ने करण औजला के Winning Speech पर किया डांस, बताया मैच से पहले क्यों अक्सर सुनते हैं ये गाना

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 10:02 PM (IST)

    नई दिल्ली में One8 इवेंट में विराट कोहली और करण औजला ने साथ में मस्ती की, जहां औजला ने अपना हिट गाना 'विनिंग स्पीच' गाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में हुए शानदार One8 इवेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) और करण औजला (Karan Aujla) मस्त वाइब करते नजर आए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, पंजाबी सिंगर-रैपर के साथ स्टेज पर नजर आए और करण ने उनके लिए अपना हिट गाना 'विनिंग स्पीच' गाया। विराट में साथ में हल्का-फुल्का डांस और करण को चियर करते नजर आए।

    औजला के फैन हैं विराट कोहली

    यह पल तब और भी खास हो गया जब कोहली ने औजला के लिए अपनी पसंद और 'विनिंग स्पीच' गाने के साथ अपने निजी जुड़ाव के बारे में बात की। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर के साथ मंच पर बातचीत के दौरान कोहली ने बताया कि वे दोस्त बनने के बहुत पहले से ही औजला के फैन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सरप्राइज के साथ मुंबई में आ रहा Karan Aujla का एक और कॉन्सर्ट, आलोचना के बाद सिंगर ने लिया फैसला

    उन्होंने कहा, "आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात झलकती भी है। आप अपनी कहानी भी बयां करते हैं, जो वाकई खास है। मुझे 'विनिंग स्पीच' गाना सबसे ज्यादा पसंद है।"

    गाने को सुनकर आती है पिता की याद

    इसके बाद कोहली ने बताया कि यह गाना उनके दिल के भी बेहद करीब है और इमोशनल करने वाला है। औजला के सफर और अपने सफर की तुलना करते हुए, कोहली ने कम उम्र में अपने पिता को खोने के दर्द को याद किया।

    कोहली ने आगे कहा,"यह उस सफर को दिखाता है जिससे वह गुजरे हैं और मुझे इसे सुनकर अपनी जर्नी की याद आती है। मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था। इसलिए, यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले मैंने इसे अक्सर सुनता था।"

    विराट कोहली ने बताया आगे का प्लान

    शाम के समय कोहली ने 'One8 Commune' के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बात की। भविष्य को देखते हुए, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे इस ब्रांड को ऐसा बनाएंगे जो उनकी अपनी पहचान और विरासत से भी आगे निकल जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड! एक तरफ आशा भोसले की डेथ कवरेज पर नोटिस, दूसरी तरफ Dhurandhar के गाने मचा रहे गदर

    खबरें और भी