Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    92 साल पुरानी मूवी की 'कॉपी' निकली आमिर खान की ये फिल्म! कल्ट थे गाने; चमक गई थी हीरोइन की किस्मत

    Updated: Tue, 12 May 2026 05:20 PM (IST)

    90 के दशक में आमिर की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म असल में एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी और इसी मूवी पर राज कपूर ने भी फिल्म बनाई थी। ...और पढ़ें

    92 साल पुरानी मूवी से बनी आमिर की फिल्म

    92 साल पुरानी मूवी से बनी आमिर की फिल्म

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अबतक ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो कहीं ना कहीं से कॉपी की गईं या उनसे प्रेरण ली गई। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रहीं और इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। आज हम आपको 90 के दशक में आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो खूब हिट हुई, लेकिन उससे भी ज्यादा उस फिल्म के गाने हिट हुए और यह फिल्म असल में एक हॉलीवुड फिल्म से कॉपी की गई थी।

    आमिर खान की फिल्म थी हॉलीवुड मूवी की रीमेक

    दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, असल में वो फिल्म आमिर खान (Aamir Khan) की है। यह फिल्म 1990 में आई थी और फिल्म का नाम था दिल है कि मानता नहीं (Dil hai ki manta nahi)। जी हां, यही वो फिल्म जो असल में एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी।

    यह भी पढ़ें- 22 हजार करोड़ कमाने वाला बॉलीवुड का इकलौता खान सुपरस्टार, Box Office पर आमिर-सलमान-शाह रुख को भी दी मात

    Aamir Khan

    हॉलीवुड फिल्म 'इट हैपेंड वन नाइट' (It Happened One Night) का यह हिंदी रीमेक थी। आमिर की मूवी जिस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी की गई वह असल में साल 1934 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फ्रैंक काप्रा (Frank Capra) ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म में क्लार्क गेबल (Clark Gable) और क्लॉडसेट कोलबर्ट (Claudette Colbert) जैसे स्टार्स नजर आए थे।

    यह फिल्म इतिहास की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसने 'बिग फाइव' ऑस्कर यानि बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर, एक्टर, एक्ट्रेस और स्क्रीनप्ले के लिए खिताब जीते थे।

    It happened

    हिट रही थी 'दिल है कि मानता नहीं'

    उसी फिल्म की कहानी आमिर खान की इस फिल्म में दिखी, जिसमें आमिर के साथ पूजा भट्ट थीं। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने ही किया था। फिल्म में महेश भट्ट ने ही अपनी बेटी पूजा भट्ट को लीड हीरोइन का रोल दिया। इसके अलावा फिल्म में दीपक तिजोरी, राकेश बेदी, अनुपम खेर, समीर चित्रे समेत कई स्टार्स नजर आए थे।

    खबरें और भी

    Aamir Dil 1

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके अलावा फिल्म से ज्यादा इसके गाने पसंद किए गए थे। कुमार सानू (Kumar Sanu) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का गाना दिल है कि मानता नहीं ब्लॉकबस्टर हुआ और आज भी वो गाना उतना ही कल्ट क्लासिक है।

    aamir nw

    आपको बता दें कि जिस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक आमिर की दिल है कि मानता है नहीं थी। असल में साल 1956 में राज कपूर भी इसकी कहानी को कॉपी कर चुके थे। फिल्म चोरी-चोरी की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'इट हैपेंड वन नाइट' से इंस्पायर्ड थी। खैर अब फिल्में चाहे दो बार रीमेक हुईं, लेकिन जादू आज भी इन फिल्मों का उतना ही है और इसीलिए ये फिल्म आज भी कल्ट फिल्में कहलाती हैं।

    यह भी पढ़ें- 36 साल पहले आई फिल्म ने साउथ में मचाया था गदर! दो बार बना रीमेक; आज भी हर आशिक की पहली पसंद है ये 'कल्ट' मूवी