Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेलेन को दी टक्कर, फिर हुईं गुमनाम; 4 बच्चों के पिता से रचाई शादी, अक्षय कुमार की पहली 'डांस गुरू' की कहानी

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:06 PM (IST)

    मधुमती, एक प्रसिद्ध भारतीय डांसर और अभिनेत्री थीं, जिनकी तुलना हेलेन से की जाती थी और जो अक्षय कुमार की पहली डांस गुरु भी थीं। उन्होंने कई भाषाओं की फ ...और पढ़ें

    दिलचस्प है मधुमती की कहानी

    दिलचस्प है मधुमती की कहानी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में सितारों का एक दौर ऐसा था जब कोई भी बड़े पर्दे पर आता था तो उसकी चर्चा होने लगती थी। कुछ चेहरे सिनेमा में ऐसे आए जो जाने गए, पहचाने गए लेकिन वक्त से बाद गायब हो गए।

    इन चेहरों में कुछ चेहरे ऐसे थे जिनकी खूब बातें हुईं पर शायद बाद में इन्हें भुला दिया गया। आज बात एक ऐसी ही एक्ट्रेस की, जिन्होंने पर्दे पर खूब नाम कमाया, लेकिन शायद गुमनामी उनके नसीब में आ गई।

    कौन थीं वो एक्ट्रेस?

    आज जिस एक्ट्रेस और डांसर की बात हम कर रहे हैं उनका नाम था मधुमती (Madhumati)। वही मधुमती जिन्होंने कई फिल्मों डांस किया और अपने डांस के दम पर पहचान बनाई और एक वक्त ऐसा था जब उनको बड़ा हिट डांसर माना जाता था। यहां तक कि उनकी तुलना हेलेन से की जाती थी।

    Madhuw

    हेलेन को टक्कर देने वाली मधुमती का जन्म साल 1941 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में हुआ था। मधुमती को बचपन से ही डांस और कला का शौक था। ऐसे में उनकी रुचि इस तरफ ज्यादा थी। इसीलिए धीरे-धीरे उन्होंने अपने इस सपने को जीना शुरु कर दिया।

    खबरें और भी

    फिल्मों में डांसर बनकर बनाई पहचान

    मधुमती ने मुख्य रूप से एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस और डांसर के रूप में हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने इन सभी भाषाओं में काम किया। 50 के दशक में पहले से ही कई एक्ट्रेसेस और डांसर सिनेमा में काम कर रही थीं। इस दौरान हेलन, कुक्कू और लक्ष्मी छाया की तरह मधुमती भी अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती थीं।

    Madhui

    उन्होंने कई फिल्मों में कत्थक और मुजरा डांस किए जो काफी लोकप्रिय हुए। मधुमती की आंखें, टावर हाउस, चरस, गहरा राज समेत और कई फिल्मों में वह नजर आईं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1957 में आई एक मराठी फिल्म से की थी, जो कि रिलीज नहीं हुई।

    जल्दी करा दी गई मधुमती की शादी

    कहा जाता है कि मधुमती की मां चाहती थीं कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाएं। मधुमती जब महज एक 19 साल की थीं, तब उनकी मां ने उनकी शादी दीपक मनोहर से करा दी। दीपक मनोहर पहले से ही शादीशुदा थे। उनके पहली शादी से चार बच्चे थे।

    Madhumati 5

    मनोहर दीपक वही अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्म 'जागते रहो' के आइकॉनिक गाने "जागो मोहन प्यारे" में अभिनय किया था। दोनों की जोड़ी परदे पर और असल जिंदगी में बेहद हिट रही। शादी के बाद दोनों ने मिलकर एक डांस ट्रूप बनाया और दुनिया भर में लाइव स्टेज शो करने लगे। उन्होंने कई युवाओं को डांस की ट्रेनिंग भी दी।

    अक्षय की गुरू थीं मधुमती

    मधुमती ने अपने करियर में कई लोगों को डांस भी सिखाया। वह अक्षय कुमार की डांस टीचर रहीं थीं। पिछले साल जब उनका निधन हुआ था, तब अक्षय कुमार ने खुद एक भावुक पोस्ट उनके लिए किया था। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अक्षय ने बताया था कि कैसे मधुमती जी उनके जीवन की पहली डांस गुरू थीं और उनसे ही उन्होंने डांस भी सीखा था।

    Madhumati

    मधुमती एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर थीं। उन्हें भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसे डांस और कलाओं में महारत हासिल थी। उनकी आखिरी फिल्म अमर, अकबर, एंथनी थी। इसके बाद वो सिनेमा से दूर हो गईं। साल 2025 में अक्टूबर में उनका निधन हो गया था।