गुमनाम हुई 70 और 80 के दशक की 'बेबी गुड्डू', अब दुबई में करती हैं नौकरी; दिखने लगी हैं ऐसी
70 और 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड एक्टर बेबी गुड्डू ने 11 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया था। अब वह दुबई में एमिरेट्स एयरलाइन में एयर होस ...और पढ़ें

70 और 80 के दशक की बेबी गुड्डू हुई गुमनाम (फोटो-एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मायानगरी, यानि वो जगह जहां रातोंरात कोई स्टार बनता है, तो यहीं रातोंरात कोई गुमनामी के अंधेरे में भी चला जाता है। हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स ऐसे रहे हैं, जो वक्त के साथ गुमनाम भी हुए। आज हम आपको एक ऐसी की चाइल्ड एक्टर की कहानी बताएंगे जो सिनेमा की कई फिल्मों का हिस्सा रही, लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी ही बना ली।
हर फिल्म में दिखती थीं बेबी गुड्डू
आज जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बेबी गुड्डू (Baby Guddu) हैं। मतलब सिनेमा की वो चाइल्ड एक्टर, जिसने 70 और 80 के दशक में कई अनगिनत फिल्मों में काम किया। बेबी गुड्डू उस दौर में लगभग हर फिल्म में नजर आ ही जाती थीं। हर दूसरी फिल्म मानो बेबी गुड्डू की मौजूदगी के साथ बनती थी।
वो इतनी बड़ी चाइल्ड स्टार बन गईं थीं कि मेकर्स उनके लिए अलग सीक्वेंस तक प्लान करते थे, लेकिन सिनेमा को छोड़कर बेबी गुड्डू हमेशा के लिए चली गईं।
यह भी पढ़ें- पर्दे पर बने 'विष्णु-राम', घरों में पूजते थे लोग! 21 साल तक रहे नजरबंद; सिनेमा के पहले 'धार्मिक सुपरस्टार' की कहानी
छोटी सी उम्र में ही मिली बड़ी पहचान
बेबी गुड्डू का असली नाम शाहिंदा बेग (Shahinda Baig) है और उनका नाता बचपन से ही फिल्मी दुनिया से रहा। वो फिल्ममेकर एमएम बेग (M.M. Baig) की बेटी हैं। एम एम बेग ने साल 1994 में आई फिल्म छोटी बहू को डायरेक्ट किया था। शाहिंदा वो तीन साल की थीं, तभी तो उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।
इसके बाद साल 1984 में उन्होंने पहली फिल्म पाप और पुण्य की थी। जब वो इस फिल्म में नज़र आईं तब वो महज 3 साल की ही थीं। इस फिल्म में नन्ही से बेबी गुड्डू को बड़ी पहचान मिल गई।
खबरें और भी
उनकी एक्टिंग लोगों के दिलों में घर कर गई। जब धीरे धीरे शाहिदा फिल्मों में नाम बनाने लगीं तो उन्होंने नाम बदल लिया और उनका नाम फिर बेबी गुड्डू पड़ गया। अक्सर हर फिल्म में उनका नाम यही होता था। ये भी इसकी एक बड़ी वजह थी। इसके बाद बेबी गुड्डू को कई बड़ी फिल्में मिलती गईं।
औलाद, परिवार, घर-घर की कहानी, मुलजिम, नागिन, प्यार किया है प्यार करेंगे और आखिर क्यों समेत उन्होंने करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बड़ी बात ये थी कि बेबी गुड्डू को बड़े स्टार्स के साथ फिल्में मिलीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, श्रीदेवी, राजेश खन्ना, जया प्रदा और पूनम ढिल्लों जैसे स्टार्स के साथ काम किया।
विज्ञापनों में भी किया था काम
फिल्मों के अलावा बेबी गुड्डू के पास दूसरे प्रोजेक्ट्स भी आए। उन्होंने टूथपेस्ट और सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापनों में भी काम किया और कई और छोटे बड़े प्रोजेक्ट्स में वो दिखीं। बेबी गुड्डू से राजेश खन्ना इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्होंने एक टेलीफिल्म भी बनाई थी, जिसका नाम आधा सच आधा झूठ था। ये बेबी गुड्डू की क्यूटनेस और मासूमियत ही थी 'काका' भी नन्ही बेबी गुड्डू के साथ काम करने से खुद को रोक नहीं पाए।
11 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू को बड़ी पहचान मिल गई। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम कर लिया था। भले ही उन फिल्मों में वो लीड रोल में नहीं हुआ करती थीं, लेकिन फिल्म में जितना अहम किरदार उस फिल्म के हीरो या हीरोइन का होता था, उतनी ही अहमियत बेबी गुड्डू को भी मिलती थी।
महज कुछ ही सालों में बेबी गुड्डू ने 30 फिल्मों में काम कर लिया लेकिन पढ़ाई के चलते बेबी गुड्डू को बड़ा स्टेप उठाना पड़ा। जब वो बड़ी हो रही थीं तो माता-पिता को उनकी पढ़ाई की चिंता सताने लगी। आखिरकार बेबी गुड्डू ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना ही सही समझा और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगीं। कहा जाता है कि पढ़ाई के वक्त भी उन्हें कुछ फिल्मों के ऑफर्स मिले लेकिन उन्होंने उन ऑफर्स को ठुकरा दिया।
दुबई में नौकरी करती हैं बेबी गुड्डू
बेबी गुड्डू यानि शाहिंदा बेग आज करीब 45 साल की हो गई हैं। बताया जाता है कि फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद वो सीधा दुबई चली गईं और वहीं पर उन्होंने अपनी दुनिया बसा ली। बेबी गुड्डू के साथ उनका परिवार भी वहीं रहता है और वो फिलहाल एमिरेट्स एयरलाइन में बतौर एयर होस्टेस काम कर रही हैं। बेबी गुड्डू ने शादी भी कर ली है। कहा जाता है कि उन्होंने अब्दुल नाम के एक शख्स से शादी की है और उनके बच्चे भी है।
बेबी गुड्डू को सिनेमा में उनके अनगिनत किरदारों के लिए याद किया जाता है। आज वह फिल्म इंड्स्ट्री से दूर हैं और दुबई में अपने परिवार से साथ रहती हैं। बीते दिनों ही उनके पिता और फिल्ममेकर एम.एम बेग का भी निधन हो गया था।