42 साल पुराने गाने में लहूलुहान हुए थे अमिताभ, Asha Bhosle और किशोर दा ने दी थी आवाज; कल्ट सॉन्ग आज भी सुपरहिट
Old Classic Songs: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना बना जिसमें अमिताभ चोट के बाद भी शूट करते रहे थे और यह गाना आज भी हिट है। ...और पढ़ें

चोट के बाद भी शूटिंग करते रहे अमिताभ बच्चन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अच्छे गानों की फेहरिस्त में ऐसे कई गाने हैं जिनको दो सबसे दिग्गज गायकों ने आवाज दी। इन गायकों की जोड़ी ने ऐसे कल्ट गाने दिए जो आज भी खूब सुने जाते हैं। आज हम उस गायक जोड़ी का एक ऐसा गाना सुनाने जा रहे हैं, जिस पर आज भी लोग जमकर थिरकते हैं।
ब्लॉकबस्टर हुआ था गाना
दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना है 1984 में आई फिल्म 'शराबी' (Sharabi) का और वो गाना है "मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने" (Mujhe Naulakha Mangawa De Re)। इस गाने को सुनने वाले आज भी उतने ही चाव से सुनते हैं। गाना जब भी बजता है, लोगों के पैर अपने ही थिरकने लगते हैं।
इस गाने में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा ने खूब ठुमके लगाए थे। ये गाना आज भी सुपरिट है। यूं तो फिल्म शराबी के सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन इस गाने ने अलग ही तहलका मचाया था। कहा जाता है कि महिलाएं अपने पति से इस गाने के बाद खूब हार मांगा करती थीं।
आशा ताई और किशोर दा ने गाना बनाया हिट
इस गाने को आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी आवाज दी थी तो वहीं किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने भी गाने को गाया था। गाने में किशोर दा और आशा ताई की आवाज ऐसी बैठी कि ये गाना भी ब्लॉकबस्टर हो गया। आशा ताई और किशोर दा पहले ही कई हिट गाने दे चुके थे, ऐसे में ये गाना भी उनकी झोली में ही आया। इस गाने का संगीत बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) ने तैयार किया था। वहीं गाने को Anjaan ने लिखा था। हालांकि इस गाने की शूटिंग भी बेहद दिलचस्प रही थी।
खबरें और भी
चोट के बावजूद अमिताभ ने की थी शूटिंग
इस गाने के दौरान दिलचस्प किस्सा यह है कि इसकी शूटिंग अमिताभ बच्चन ने चोटिल हाथ के साथ की थी। खुद इस बात का खुलासा एक बार जया प्रदा ने किया था। दरअसल रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स' में जब जया प्रदा आईं थी तो यहीं उन्होंने बताया था कि,
'आज भी मुझे अच्छे से याद है कि, जब हम नौलखा मंगा दे रे गाने की शूटिंग कर रहे थे तो अमित जी को दिवाली के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। गाने के एक हिस्से में वह घुंघरू से खेल रहे हैं लेकिन क्योंकि वह दर्द में थे और पहले से ही चोटिल थे इसलिए हर बार जब वह सीन के लिए शूटिंग करते थे तो खून बहता था। इस सबके बाद भी वो आइस बॉक्स की मदद से हाथ आगे-पीछे करके शूटिंग करते रहे और फिर जाकर शूटिंग पूरी हुई। इस दौरान उनकी मेहनत और डेडिकेशन वाकई में कमाल था और मैंने भी उनसे बहुत कुछ सीखा था।
फिल्म शराबी उन कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। 18 गानों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म में अमिताभ-जया के अलावा प्राण और ओम प्रकाश नजर आए थे।