7 पतियों की 'मौत', मिला ये कल्ट गाना... 166 साल पुराने रूसी लोकगीत पर बना ये हिंदी सॉन्ग; Usha Uthap ने दी आवाज
ऊषा उत्थुप के मशहूर गाने की कहानी, जो 166 साल पुराने रूसी लोकगीत पर आधारित है। ...और पढ़ें

दिलचस्प है ऊषा उत्थुप के इस गाने की कहानी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में ऐसे कई सिंगर्स हैं, जिनके काम को खूब पसंद किया और जिन्होंने सालों तक काम किया लेकिन उनके काम को वो पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार थे।
ऐसा ही बॉलीवुड की एक सिंगर के साथ हुआ, जब उन्होंने एक ऐसे गाने को बनाया जिसने उन्हें उनके करीब 40 साल के करियर में पहली बार उन्हें अवॉर्ड दिलाया था और यह सब उनके एक गाने की वजह से हुआ था और आज उसी कल्ट गाने की कहानी जानते हैं...
कौन सा है वो गाना?
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने सिनेमा में कई यादगार गाने दिए, लेकिन उन गानों के लिए उन्हें कभी वो सराहना या बड़े सम्मान नहीं दिए गए। फिर साल 2011 में ऊषा उत्थुप को एक फिल्म का ऑफर आया और इस फिल्म का नाम था '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf)।
यह वही फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऊषा ने मैगी का किरदार निभाया। इसी फिल्म में एक गाना था, जिसका नाम था 'डार्लिंग' (Darling Song)। इस गाने को ऊषा ने ही अपनी आवाज दी थी और उनके साथ रेखा भारद्वाज (Rekha Bhardwaj) ने भी इस गाने को गाया था। ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट रहा, लेकिन गाने के बनने के पीछे की कहानी दिलचस्प थी।

कैसे बना डार्लिंग गाना?
दरअसल उस दौरान ऊषा उत्थुप को ऐसे ही विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने अपनी फिल्म 7 खून माफ का ऑफर दिया और पूछा कि क्या वह एक्टिंग करना चाहेंगी। बाद में उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया और इसके बाद सीधे ही फिल्म में ऊषा को मैगी का किरदार मिल गया। अब फिल्म '7 खून माफ' रस्किन बॉन्ड की कहानी 'सुजानाज सेवन हसबैंड्स' पर आधारित थी।
खबरें और भी
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थीं और प्रियंका का किरदार सुजाना कुल 7 शादियां करती है और अपने पतियों को मार देती है। इसी में एक पति के किरदार का नाम अलेक्जेंडर होता है और वह रूसी होता है। इसी को लेकर ऊषा उत्थुप के दिमाग में एक रूसी धुन आती है और फिर विशाल भारद्वाज को यह बताती हैं तो इस पर विशाल उनसे एक गाना बनाने को कहते हैं।
रूसी धुन से बना आइकोनिक गाना
असल में डार्लिंग गाना सात समंदर पार से आया था। 'डार्लिंग' गाना रूस का एक बेहद मशहूर और पारंपरिक लोक गीत (Folk Song) है, जिसका नाम है 'कालिन्का' (Kalinka)। 'कालिन्का' को साल 1860 में रूसी संगीतकार और लोक-साहित्यकार इवान लारियोनोव ने लिखा था। रूस में यह गाना उतना ही लोकप्रिय और पवित्र माना जाता है, जितना भारत में संगीत सीखने के लिए 'सा रे गा मा' या कोई बहुत प्रसिद्ध लोकगीत।
यह गाना अक्सर रूसी सेना के कॉयर (Red Army Choir) द्वारा गाया जाता रहा है। आज भी वहां यह गाना अलग-अलग मौकों पर गाया जाता है। ऊषा उत्थुप ने इसी गाने की धुन को सोचा और फिर विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर उन्होंने डार्लिंग जैसा कल्ट गाना बना दिया, जो कि ब्लॉकबस्टर रहा।
इस गाने के लिए ऊषा उत्थुप (Usha Uthup Songs) को अवॉर्ड भी मिला और ये उनके जीवन के एक बड़ी उपलब्धि थी। आमतौर पर बॉलीवुड में विदेशी धुनों को बिना बताए कॉपी कर लिया जाता है, लेकिन विशाल भारद्वाज ने फिल्म की एल्बम और क्रेडिट रोल्स में आधिकारिक तौर पर 'कालिन्का' (kalinka) और उसके रूसी ओरिजिन को पूरा क्रेडिट दिया है। इसीलिए आज भी यह गाना उतना ही हिट है और लोग इस पर खूब थिरकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।