कहां गईं महाभारत की 'उत्तरा', 'शकुनी मामा' ने बनाया स्टार; 58 साल की अक्षय की हीरोइन अब दिखती हैं ऐसी?
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'उत्तरा' का किरदार निभाकर उस एक्ट्रेस ने घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो रोल उन्हें बिना ऑडिशन के मिल ...और पढ़ें

कहां गई 'उत्तरा' का रोल करने वाली वो एक्ट्रेस?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने पर्दे पर अनगिनत फिल्मों में और शोज में काम किया, लेकिन कहते हैं ना कभी-कभी किरदार की लंबाई उस किरदार का वजन ही काफी होता है। मतलब यह है कि एक छोटा सा किरदार भी आपको कितनी बड़ी उपलब्धि दिला दे कुछ कहा नहीं जा सकता।
अब क्या आपको BR Chopra की महाभारत की वो मासूम 'उत्तरा' याद है, जिसकी कोख की रक्षा स्वयं श्रीकृष्ण ने की थी? आज बात उसी एक्ट्रेस की, जिसने महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई, पर फिर हुआ कुछ ऐसा जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की। आइए जानते हैं...
कौन है 'उत्तरा' का रोल करने वाली एक्ट्रेस?
दरअसल आज जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि वर्षा उसगांवकर हैं। वही वर्षा उसगांवकर जिनकी कहानी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। जैकी श्रॉफ से लेकर अक्षय कुमार तक, बड़े सितारों के साथ काम करने वाली वर्षा आज भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी धाक जमाई।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle का 58 साल पुराना गीत आज भी है आईकॉनिक, क्या आपकी भी प्लेलिस्ट का है हिस्सा?
80 और 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वो पहचान नहीं मिली। हां, अपने एक छोटे से किरदार से लोगों के दिलों में बस गईं और इसके अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में अनगिनत रोल किए। आज भी वो मराठी सिनेमा में खूब काम कर रही हैं। हालांकि उनके फैंस उन्हें आज भी महाभारत के उत्तरा के रोल के लिए ज्यादा याद करते हैं।
महाभारत में निभाया उत्तरा का किरदार
वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी, जहां उनकी सुंदरता और अभिनय कौशल ने सबका ध्यान खींचा। जब बी.आर. चोपड़ा महाभारत बना रहे थे, तब उन्हें अभिमन्यु की पत्नी 'उत्तरा' के लिए एक मासूम और चुलबुले चेहरे की तलाश थी। वर्षा इस रोल में बिल्कुल फिट बैठीं।
उत्तरा के रूप में उनके नृत्य और भावुक अभिनय ने उन्हें नेशनल स्टार बना दिया। वहीं कहा जाता है कि, वर्षा उसगांवकर के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस ऐतिहासिक धारावाहिक का हिस्सा बने। वर्षा के पिता एक बड़े राजनेता और गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर थे। ऐसे में वर्षा को कभी भी किसी चीज के लिए कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
वर्षा जब महाभारत के लिए आईं, तो उन्होंने इसके लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया। इत्तेफाक यह है कि वर्षा महाभारत के शुरू होने के बाद एक दिन अपने परिवार के साथ शूटिंग देखने के लिए गईं थीं। वहीं पर उन्हें शो में शकुनी का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने देखा और उन्होंने वर्षा से पूछा कि क्या वो शो का हिस्सा बनना चाहेंगी। बस फिर क्या था, वर्षा के माता-पिता तो पहले से ही चाहते थे कि वह इस शो का हिस्सा बनें और इस तरह से महाभारत में वर्षा को उत्तरा का किरदार मिला।
जैकी श्रॉफ संग किया था डेब्यू
इस शो के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। वर्षा के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए और फिर उन्होंने साल 1990 में फिल्म दूध का कर्ज से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। जैकी श्रॉफ के साथ उन्होंने इसी फिल्म से डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पसंद की गई।
इसके बात तो वर्षा को कई फिल्मों के ऑफर भी मिले। इसके बाद वह 'तिरंगा', 'हनीमून', 'शिकारी', 'घर आया मेरा परदेसी', 'इंसानियत के देवता' और अक्षय कुमार के साथ 'हत्या' जैसी फिल्मों में दिखीं। हालांकि बॉलीवुड के अलावा वो मराठी सिनेमा में भी खूब काम किया।
परिवार के साथ हुआ झगड़ा
मराठी सिनेमा में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। यहांतक कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से ही की थी। सचिन पिलगांवकर के साथ गंमत जंमत नाम की फिल्म से वो मराठी सिनेमा में आईं।
इसके बाद महाभारत और फिर बॉलीवुड की कई फिल्मों में वह दिखीं। वर्षा ने साल 2000 में मशहूर संगीतकार रवि शंकर शर्मा के बेटे अजय शंकर शर्मा से शादी की। उनकी शादी के बाद संपत्ति को लेकर उनके परिवार में कुछ कानूनी विवाद तक हुआ था।
वर्षा भले ही बॉलीवुड की ज्यादा फिल्मों में ना दिखती हों, लेकिन वह लगातार टीवी पर शोज कर रही हैं, तो वहीं मराठी सिनेमा में भी वह एक्टिव हैं और सालोंबाद अब काफी बदल गई हैं। हालांकि अभी भी वह उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, और अपनी तस्वीरें वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।