Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कट' बोलने के बाद भी करते रहे Kiss, सीन में बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना! हीरोइन ने खुद को कमरे में किया था बंद

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:15 PM (IST)

    विनोद खन्ना ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरोइन को काफी देर तक किस करते रहे थे। हालांकि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वो नहीं रुके थे, पर इसके पीछ ...और पढ़ें

    जब कट बोलने के बाद भी किस करते रहे विनोद खन्ना

    जब कट बोलने के बाद भी किस करते रहे विनोद खन्ना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर फिल्मी सितारों के ऑन सेट किस्से खूब विवादों में रहे हैं। इन सितारों के इन किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक ऐसा ही किस्सा उस दौर में आया जब एक्टर विनोद खन्ना ने कुछ ऐसा किया कि हर तरफ हलचल मच गई। हीरोइन के साथ एक सीन में विनोद खन्ना अपना आपा खो बैठे और इसके बाद हीरोइन ने बड़ा कदम उठा लिया था।

    सीन में आपा खो बैठे थे विनोद खन्ना

    ये कहानी दरअसल विनोद खन्ना से जुड़ी हुई है। विनोद खन्ना ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए लेकिन शायद जब बोल्ड सीन्स की बात आई तो विनोद खन्ना हद से ज्यादा ही बोल्ड हो गए। कहानी फिल्म 'प्रेम धर्म' के दौरान की है, जिसमें विनोद खन्ना काम कर रहे थे। इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के अपोजिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) नजर आईं थीं।

    यह भी पढ़ें- 56 सालों से रूठे सजन को मना रहा Lata Mangeshkar का गाना, आज भी कल्ट है आशा पारेख का सॉन्ग

    Dimple Vinod 2

    उस दौर में फिल्मों की शूटिंग थोड़ी जल्दी होती थी। एक एक्टर एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करते थे। कुछ ऐसा ही विनोद खन्ना भी कर रहे थे। महेश भट्ट की इस फिल्म में विनोद खन्ना ने एक सीन के दौरान डिंपल कपाड़िया के सामने अपना आपा खो दिया। इसके बाद डिंपल कपाड़िया सेट छोड़कर चली गई थीं।

    Dimple Vinod 1

    सेट पर उस दौरान क्या हुआ था?

    दरअसल फिल्म 'प्रेम धर्म' में एक इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था। हालांकि यह सीन इंटीमेट होने के साथ-साथ इमोशनल भी था। डायरेक्टर ने सीन ओके किया और लाइट्स कैमरा एक्शन कह दिया। सीन के मुताबिक विनोद खन्ना को पहले डिंपल को अपने गले लगाना था और फिर उन्हें किस करना था। ये सीन रात में शूट किया जा रहा था।

    खबरें और भी

    Dimple Vinod

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, महेश भट्ट सीन (Mahesh Bhatt) में थोड़ी सी ओरिजनैलिटी चाहते थे। इसलिए उन्होंने लाइट्स डिम की और सीन को थोड़ा रियलिस्टिक बनाने के लिए यूनिट को थोड़ा दूर किया। एक्शन बोलने के बाद सीन शुरु हुआ। इसके बाद जब उन्होंने कट बोला तो विनोद खन्ना ने नहीं सुना। विनोद खन्ना लगातार डिंपल को किस करते रहे, इस बीच डिंपल को समझ नहीं आया कि आखिर विनोद खन्ना कर क्या रहे हैं। कुछ ही पलों में माहौल और अजीब हो गया।

    सेट पर लोग देखते रह गए और फिर इसके बाद महेश भट्ट जोर-जोर से कट-कट चिल्लाने लगे। यूनिट के लोगों ने जाकर फिर दोनों एक्टर्स को अलग किया।

    Dimple w

    सेट छोड़कर चली गईं थीं डिंपल

    जैसे-तैसे एक्टर्स को अलग किया। हालांकि विनोद खन्ना को पता नहीं लगा था कि, आखिर हुआ क्या, क्योंकि उन्हें आवाज सुनाई नहीं दी थी। इस सीन के बाद डिंपल कपाड़िया सेट छोड़कर चली गईं और उन्होंने मेकअप रूम में जाकर खुद को बंद कर लिया। इस दौरान उन्होंने किसी से बात नहीं की। वहीं कहा जाता है कि इसके बाद महेश भट्ट ने डिंपल से माफी भी मांगी। वहीं विनोद खन्ना भी इस पर शर्मिंदा हुए।

    Dimpleee

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं था जब विनोद खन्ना के साथ ये हुआ हो। इससे पहले भी विनोद खन्ना फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' की शूटिंग के वक्त माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ एक सीन में आपा खो बैठे थे। उस दौरान में भी वह माधुरी को किस करते रहे थे। हालांकि बाद में फिर माहौल काफी तनावपूर्ण हुआ था। इसके बाद माधुरी ने कभी फिर विनोद खन्ना के साथ काम भी नहीं किया।

    वहीं फिल्म 'प्रेम धरम' की बात करें तो इस फिल्म का बाद में नाम बदलकर 'मार्ग' के नाम से इसे रिलीज किया गया और फिल्म थिएटर्स के बजाय टीवी पर आई थी।

    यह भी पढ़ें- कमसिन Madhuri Dixit को देख बेकाबू हुआ 21 साल बड़ा हीरो...बोल्ड सीन्स में सारी हदें की पार, खूब हुआ था बवाल!