Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Sharma ने आमिर ख़ान की इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के लिए दिया था ऑडिशन, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 09:09 PM (IST)

    इंस्टाग्राम पर वीडियो अनुष्का के फैन पेज ने शेयर किया है। अनुष्का वीडियो में मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक मोनोलॉग यानी एकल संवाद बोलते हुए नज़र आ रही हैं। अपनी लाइन बोलते-बोलते अनुष्का भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों में पानी तैरने लगता है।

    Hero Image
    Anushka Sharma's old video of audition. Photo- screen shot and instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में एक लम्बी और कामयाब दूरी तय की है। 2008 की फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने शाह रुख़ ख़ान के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी फ़िल्मी पारी शुरू की थी, लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का ने आमिर ख़ान की फ़िल्म 3 ईडियट्स (3 Idiots) के लिए भी ऑडिशन दिया था। अनुष्का का यह सालों पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर वीडियो अनुष्का के फैन पेज ने शेयर किया है। अनुष्का वीडियो में मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक मोनोलॉग यानी एकल संवाद बोलते हुए नज़र आ रही हैं। अपनी लाइन बोलते-बोलते अनुष्का भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों में पानी तैरने लगता है।

    बता दें, 3 ईडियट्स 2009 में रिलीज़ हुई थी और हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल है। आमिर ख़ान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन ने फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाये थे, जबकि फीमेल लीड में करीना कपूर ख़ान थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by nushkie♡ (@anushka.loops)

    दिलचस्प बात यह है कि बमन ईरानी फ़िल्म में इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन और करीना के पिता के रोल में थे, जो मुन्नाभाई एमबीबीएस में मेडिकल कॉलेज के डीन के किरदार में नज़र आये थे। दोनों ही फ़िल्में राजकुमार ईरानी ने निर्देशित की थीं और हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फ़िल्मों में शामिल हैं। 3 ईडियट्स में तो अनुष्का चूक गयीं, लेकिन पीके में उन्हें राजकुमार और आमिर ख़ान के साथ काम करने का मौक़ा मिल गया। पीके में आमिर एक एलियन के किरदार में थे, जबकि अनुष्का पत्रकार के रोल में थीं। इस फ़िल्म में उनकी जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ थी।

    अनुष्का बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अनुष्का ने एक्टिंग के अलावा फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत की है और लगातार क्वालिटी फ़िल्में बना रही हैं। फ़िलहाल वो बतौर निर्माता अधिक सक्रिय हैं। पिछले साल नेटफ्लिक्स पर उनकी फ़िल्म बुलबुल रिलीज़ हुई थी।

    वहीं, अमेज़न प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज़ पाताललोक आयी थी। ये दोनों ही प्रोजेक्ट ख़ूब चर्चा में रहे थे। अब अनुष्का की एक और वेब सीरीज़ माई नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का की आख़िरी स्क्रीन प्रेज़ेंस 2018 में आयी फ़िल्म ज़ीरो है, जिसमें शाह रुख़ ख़ान ने लीड रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी।