सेंसर बोर्ड ने Welcome to the Jungle से हटवाए 18 सीन्स, सेंशुअल-बिकिनी शॉट में भी बदलाव; इतने घंटे की होगी मूवी
Welcome to the jungle: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है, लेकिन 18 सीन्स को एडिट करने के बाद। ...और पढ़ें

18 कट के बाद वेलकम टू द जंगल का रन-टाइम। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) चार दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन 18 सीन्स को एडिट करने के निर्देश के बाद।
दरअसल, मेकर्स ने जब वेलकम टू द जंगल के सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को CBFC के पास भेजा तो उन्हें 18 सीन्स को एडिट करने के निर्देश मिले। मेकर्स के एडिट करने के बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है।
किन सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची?
वेलकम टू द जंगल को UA 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से 18 सीन्स बदलने के निर्देश दिए जिनमें कुछ डायलॉग्स और सेंशुअल सीन्स भी शामिल हैं। एक 10 सेकंड का सीन भी हटाया गया है। फिल्म में एक डायलॉग था- काला पैदा हुआ, कोयला है... इसे बदलकर 'सादा पैदा हुआ, नमूना हुआ है' कर दिय गया है। 'पानी ऑफ कश्मीर' और 'गोरखा रेजिमेंट' लाइन को आर्मी से रिप्लेस कर दिया गया है।
'अजहरुद्दीन' शब्द को बदलकर 'अलाउद्दीन' कर दिया गया, जबकि 'अंधा' शब्द को म्यूट करके उसकी जगह 'ढीला' शब्द इस्तेमाल किया गया। 'जनरल' के जिक्र को भी बदलकर 'ऑफिसर' और 'सर' कर दिया गया। यही नहीं, मेकर्स ने फिल्म से बिकिनी और सेंशुअल सीन्स में बदलाव के निर्देश दिए हैं। विंदु दारा सिंह के एक वल्गर जेस्चर को भी बदल दिया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 10 साल पहले लिखी गई थी Welcome to The Jungle की कहानी, अक्षय कुमार के 'कॉमेडी गुरु' ने देखा था बड़ा विजन
फिल्म का रन-टाइम कितना है?
इन बदलावों के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का रन-टाइम 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड तय हुआ है। यानी कि फिल्म UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में 164 मिनट 50 सेकंड के लिए सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।