Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle के कलेक्शन में आया तगड़ा उछाल, तीसरे दिन हाफ सेंचुरी पार पहुंचा आंकड़ा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:17 PM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे दिन ही फिल्म ने हाफ सेंचुरी पार कर 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Collection) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पेड प्रीव्यू में ही इसने शानदार कमाई कर ली थी और अब वीकेंड पर भी कमाल दिखा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' पॉपुलर 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

    फरीदा जलाल के स्पेशल अपियरेंस

    फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की जबकि दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 31.1% की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म को दर्शकों से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई दर्शक खास तौर पर अनुभवी एक्ट्रेस फरीदा जलाल की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं, जो इस कॉमेडी एंटरटेनर की खासियतों में से एक बनकर उभरी है।

    Akshay (62)

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Collection Day 2: जंगल में 'मंगल' करने उतरी अक्षय कुमार की फिल्म, दूसरे दिन हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन ?

    दूसरे दिन फिल्म ने वीकेंड पर 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। वहीं सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। वेलकम टू द जंगल ने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभी तक इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये हुआ है।

    इस हिसाब से इसके कलेक्शन में 40 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। वहीं अभी ये कलेक्शन और बढ़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक अपने पहले रविवार को वेलकम टू द जंगल 25 से 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन आराम से कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 59.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    Akshay (61)

    फिल्म में कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आए।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने मचाया आतंक, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई