Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    26 की उम्र में पद्मश्री पाने वालीं कौन हैं Parween Sultana? 45 साल बाद भी जिनका गाना जला रहा है आशिकों का दिल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:32 PM (IST)

    45 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जो आज तक हर 'आशिक' के दिल का हाल बयां कर रहा है। इस गाने के पीछे आवाज थी सिंगर परवीन सुल्ताना की। कौन हैं परवीन सुल्ता ...और पढ़ें

    कौन हैं परवीन सुल्ताना/ फोटो- Instagam

    कौन हैं परवीन सुल्ताना/ फोटो- Instagam

    HighLights

    1. बेहद ही कम उम्र में परवीन सुल्ताना को मिला था 'पद्मश्री' सम्मान

    2. कौन हैं परवीन सुल्ताना जिनके एक गाना बना आशिकों का फेवरेट

    3. विदेशों में भी परवीन सुल्ताना की गूंजी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत की दुनिया में कुछ ऐसी हस्तियां हैं, जिनके गाए गीत सिर्फ कानों को सुकून नहीं देते हैं, बल्कि सीधा दिल में उतर जाते हैं। मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार न जाने ऐसे कितने दिग्गज सिंगर हिंदी सिनेमा में हैं, जिनकी मधुर आवाज में गाए गाने सभी के दिलों में बसी हुई है।

    ऐसी ही एक शख्सियत ने 1971 में हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था, जो शास्त्रीय संगीत में इतनी निपुण रहीं कि जिस गीत को वह गातीं, वह सुपरहिट हो जाता। कौन हैं सिंगर परवीन सुल्ताना, जिन्होंने 45 साल पहले गाया वो गाना, जो आज तक हर आशिक का फेवरेट है, नीचे आर्टिकल में पढ़ें उनके बारे में दिलचस्प बातें।

    कौन हैं बेगम परवीन सुल्ताना

    1950 में जन्मीं सिंगर बेगम परवीन सुल्ताना पटियाला घराना की हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर चिन्मय लाहिरी से संगीत की शिक्षा दीक्षा ली थी। परवीन सुल्ताना ने अपने करियर की शुरुआत अब्दुल माजिद की असमी फिल्म 'मोरोम तृषा' से की थी।

    सुल्ताना अक्सर पंडित श्रीनिवास आचार्य के साथ हारमोनियम पर अक्सर गीत गाया करती थीं। उन्होंने हिज मास्टर वॉइस, पोलीडोर, म्यूजिक इंडिया, भारत रिकॉर्ड्स,औविडिस, मैग्नासाउंड के लिए रिकॉर्ड किया है।

    WhatsApp Image 2026-07-09 at 6.26.43 PM

    45 साल पहले दिया था कल्ट क्लासिक सॉन्ग

    परवीन सुल्ताना ने हिंदी सिनेमा में भी कई हिट सॉन्ग्स दिए। उनके हिट गानों की लिस्ट में पाकीजा का गाना 'कौन गली गायो श्याम...बन बोले कोयलिया', परवाना का 'पिया की गली', फिल्म खोज का 'राम करे मोरा सैया हो ऐसा', 1920 का वादा तुमसे है वादा, गदर एक प्रेम कटा का 'आन मिलो सजना' और रजिया सुल्तान का 'शुभ घड़ी आई रे' है।

    खबरें और भी

     Video Credit- Saregama Youtube

    हालांकि, इन सभी गानों में उन्हें जिस गाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है वह साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते' है, जिसका मेल वर्जन किशोर कुमार ने गाया था और फीमेल वर्जन परवीन सुल्ताना ने। जिनकी आवाज में गाए इस गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और आज भी कई लोगों को आप ये गाना गुनगुनाते हुए जरूर देखते होंगे।

    26 साल की उम्र में मिला था 'पद्मश्री' सम्मान

    शास्त्रीय संगीत की दिग्गज परवीन सुल्ताना वह सिंगर हैं, जिन्हें महज 26 साल की कम उम्र में 'पद्मश्री' मिला था। उसके बाद साल 2014 में उन्हें 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने शास्त्रीय संगीत को न सिर्फ भारत तक सीमित रखा, बल्कि वैश्वविक स्तर पर भी लेकर गईं।

    यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी का कल्ट मानसून ट्रैक... हिमेश के 'चटपटे गाने' को Sunidhi Chauhan ने दी आवाज; अब कर रहा जमकर ट्रेंड

    यह भी पढ़ें- 44 साल पहले अमिताभ-स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था बारिश का 'Ultimate' सॉन्ग, किशोर-आशा की आवाज ने बनाया अमर