Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है krishnavataram का 'कृष्णा'? टीवी से रहा नाता, प्रोड्यूसर भाई से नहीं बातचीत; दिलचस्प है कहानी

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:48 PM (IST)

    मौजूदा समय में फिल्म कृष्णावतारम का नाम चर्चा में बना हुआ है, जिसमें एक मशहूर अभिनेता ने भगवान कृष्ण की भूमिका को निभाया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कृष्णावतारम का कृष्णा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक हार्दिक गज्जार की लेटेस्ट फिल्म कृष्णावतारम पार्ट-1 हृदयम को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। माइथोलॉजिकल ड्रामा मूवी में भगवान कृष्णा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के बारे में खूब जिक्र किया जा रहा है। उनके चेहरे के स्माइल और दमदार एक्टिंग को देखकर हर कोई प्रभावित हुआ है। 

    आलम ये है कि कृष्णावतारम पार्ट-1 फिलहाल थिएटर्स में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन है, जो कृष्णावतारम में कृष्ण कन्हैया बना है। 

    कृष्णावतारम पार्ट-1 हृदयम का कृष्णा कौन

    बी आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्णा का किरदार निभाकर एक समय पर अभिनेता नीतिश भारद्वाज काफी लोकप्रिय हुए। अब वही कमाल अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता कृष्णावतारम पार्ट-1 हृदयम के जरिए करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां सिद्धार्थ ही वह एक्टर हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर कृष्ण कन्हैया का रोल प्ले किया है।

    यह भी पढ़ें- Krishnavataram Collection: वीकेंड पर कृष्णावतारम् की Box Office पर चांदी, दुनियाभर में छापे करोड़ों; यूपी में टैक्स फ्री

    siddharthhgupta_1778402187_3893840167601773960_1543632892

    बात की जाए सिद्धार्थ गुप्ता के बारे में तो वह बिग बॉस फेम और निर्माता विकास गुप्ता के छोटे भाई हैं। हालांकि, इन दोनों भाइयों में आपस में नहीं बनती है और ये एक दूसरे से संबंध भी नहीं रखते हैं।

    खबरें और भी

    siddharthhgupta_1777276233_3884396378554445195_1543632892

    इसके अलावा गौर किया जाए सिद्धार्थ के एक्टिंग करियर की तरफ तो साल 2014 में बतौर एक्टर उन्होंने कुकू माथुर की झंड हो गई जिंदगी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह प्रोड्यूसर एकता कपूर की रागिनी एमएमएस रिटर्न में भी नजर आए। इतना ही नहीं प्यार तूने क्या किया जैसे शोज के होस्ट के तौर पर भी सिद्धार्थ ने छोटे पर्दे पर काम किया।

    siddharthhgupta_1741413300_3583542233267889567_1543632892

    लेकिन सबसे अधिक लोकप्रियता सिद्धार्थ गुप्ता को सिंगर ध्वनि भानुशाली के कल्ट सॉन्ग वास्ते के जरिए मिली। उनकी कंजी आंखें और हैंडसमनेस को देखकर हर कोई इंप्रेस हुआ। अब कृष्णावतारम के कृष्णा बनकर सिद्धार्थ ने जोरदार कमबैक किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 

    कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

    पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कृष्णावतारम पार्ट-1 हृदयम ने कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। रिलीज के 4 दिनों के भीतर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। 

    यह भी पढ़ें- Krishnavataram Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छा गए 'श्रीकृष्ण', संडे को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल