Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तुमसे शाहरुख मिलेंगे...', फराह की ये बात सुनते ही जायद खान के फूल गए थे हाथ-पांव, पेड़ से लिपट गए थे एक्टर

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:38 PM (IST)

    शाह रुख खान और जायद खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' में साथ काम किया है। एक इंटरव्यू में जायद खान ने बताया कि जब फराह खान ने उन्हें पहली बार बुलाया, तो वह ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जब शाह रुख का नाम सुनकर डर गए थे जायद खान/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। जायद खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'मैं हूं ना' (Main Hoon Na) है। इस फिल्म में उन्होंने 'लक्ष्मण' का और शाहरुख खान ने 'राम' का किरदार अदा किया था। यह फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी।

    इस फिल्म में जायद खान की जोड़ी अमृता राव के साथ और शाहरुख खान की जोड़ी सुष्मिता सेन के साथ बनी थी। हाल ही में जायद खान ने एक खास बातचीत में बताया कि जब फराह खान का उन्हें पहली बार फोन आया था, तो वह क्यों डरे-सहमे हुए थे।

    फराह खान से अपना गाना कोरियोग्राफ करवाना चाहते थे जायद

    मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मों में वापसी को लेकर तैयार जायद खान अपना एक पुराना किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, "मैं अपनी पहली फिल्म चुरा लिया है तुमने' का गाना 'मोहब्बत है मिर्ची' फराह खान से कोरियोग्राफ करवाना चाहता था। मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने मुझे एक पते पर आने के लिए कहा। जब मैं वहां पहुंचा, तो हर तरफ शाहरुख खान की तस्वीरें लगी हुई थीं।"

    यह भी पढ़ें- 'आज जाने की जिद ना करो...', मां जरीन खान के निधन से टूटीं फराह खान, शेयर किया वीडियो

    jayed khan

    जायद खान ने उस समय को याद करते हुए आगे बताया, "फराह ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे गाने का निर्देशन नहीं कर रही हूं, लेकिन तुमसे शाहरुख मिलेंगे। मैं परेशान था कि आखिर क्या हो रहा है। तभी शाहरुख आए और उन्होंने बताया कि वह फिल्म में सेकंड लीड के लिए मुझे लेना चाहते हैं। फिर उन्होंने फराह से कहा कि इनकी फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' के फुटेज देख लो। इसके बाद फराह ने बाहर आकर मुझसे कहा कि अपने कपड़ों का माप दे देना, तुम यह फिल्म कर रहे हो।"

    खुशी में पेड़ से ही लिपट गए एक्टर

    जायद खान ने अपने रिएक्शन के बारे में बात करते हुए बताया, "फराह ने जब मुझे यह बताया कि मैं शाहरुख खान के साथ सेकंड लीड के लिए सिलेक्ट हो गया हूं, तो मैं आश्चर्यचकित खड़ा रह गया। वहां कोई चपरासी भी नहीं था कि मैं उसको ही गले लगा लूं। मेरे सामने एक पेड़ था, मैंने खुशी में उसी को गले लगा लिया।"

    main hun na

    आपको बता दें कि काफी समय से यह खबरें आ रही थीं कि फराह खान अपनी हिट फिल्म 'मैं हूं ना' का सीक्वल लेकर आ रही हैं, लेकिन हाल ही में निर्देशक ने इन बातों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

    यह भी पढ़ें- Zarine Khan के बेटे जायेद खान ने भी की थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी, पत्नी संग लिए थे 'सात-फेरे'