Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनियाभर में 3000 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar जापान में हुई धराशायी, टॉप 10 में भी नहीं बना पाई जगह

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:53 PM (IST)

    Dhurandhar फ्रैंचाइजी की दुनिया भर में कमाई ₹3,100 करोड़ से ज्यादा होने के बावजूद इस देश में स्पाई थ्रिलर ओपनिंग डे पर ही लड़खड़ा गई। ...और पढ़ें

    धुरंधर ने दुनियाभर में कमाए 3000 करोड़ रुपये

    धुरंधर ने दुनियाभर में कमाए 3000 करोड़ रुपये

    HighLights

    1. धुरंधर ने दुनियाभर में कमाए 3000 करोड़ रुपये

    2. जापान में नहीं चला स्पाई थ्रिलर का सिक्का

    3. पहले दिन सिर्फ इतने जुटा पाई दर्शक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ₹3,100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि, 10 जुलाई को जापान में रिलीज हुई इस फिल्म की वहां बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत निराशाजनक रही है। पहले दिन स्पाई थ्रिलर को मिले दर्शकों की संख्या जानकर आप चौंक जाएंगे।

    जापान में धुरंधर को मिले सिर्फ इतने दर्शक

    'धुरंधर' को पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक मिले यह बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म 10 जुलाई को जापान में लगभग 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जापान की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद 'प्रलय' लाने की तैयारी, Ranveer Singh पैटरनिटी लीव से पहले कैमरे के सामने मचाएंगे धमाल

    रिलीज के पहले दिन, दोपहर 2 बजे तक 57 जगहों पर फिल्म के लिए 449 टिकट बिके। हालांकि, दिन के दूसरे हिस्से में कलेक्शन में कोई खास सुधार नहीं हुआ और 80 जगहों पर कुल टिकट बिक्री बढ़कर सिर्फ 900 तक ही पहुंची। जापान में रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन के बावजूद, फिल्म वहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

    dhurandhar 2 (6)

    RRR जापान में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म

    'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शुरुआती तीन दिनों का प्रदर्शन खराब रहा, जिसका मतलब है कि यह फिल्म जापान में ओपनिंग-डे पर सबसे फुटफॉल वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। इससे पहले, 'पुष्पा 2' भी टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गई थी।

    खबरें और भी


    फिलहाल, जापान में जिस भारतीय फिल्म के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है वह 'RRR' है, जिसके लिए 8,230 दर्शक पहुंचे थे। इसके बाद साहो, कल्कि, पठान, सालार, जवान, रंगस्थलम, देवरा, बाहुहली 2 और टाइगर 3 का नाम लिस्ट में आता है।

    भारत में दूसरी बड़ी फिल्म बनी धुरंधर 2

    भारत की बात करें तो यहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दंगल के बाद दूसरी बड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना दिया है। फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में कुल मिलाकर 3100 करोड़ से ज्यााद की कमाई की।

    _dhurandhar2 (2)

    'धुरंधर' के बारे में

    'धुरंधर' फिल्मों को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फ्रैंचाइजी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshay Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और अन्य कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar ने 1000 करोड़ का थप्पड़ मारा...' फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर भड़के Anupam Kher, क्या बोले एक्टर?