Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपरहिट हुई Bhooth Bangla, बजट से दोगुना कमाकर Akshay Kumar की फिल्म ने मचाया धमाल; कलेक्शन कर देगा हैरान

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:08 PM (IST)

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला दुनियाभर में कमाई से तबाही मचा दी है। फिल्म का बजट एक महीने के अंदर ही वसूल हो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को तीन साल बाद सुपरहिट फिल्म मिल ही गई। OMG 2 के बाद अभिनेता ने 8 फिल्में कीं जिसमें कुछ एवरेज रहीं तो कुछ महाफ्लॉप। अब फ्लॉप का रिकॉर्ड टूट गया है और 2026 की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) से हुई है। 

    एक बार फिर साबित हो गया कि प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी हिट है। सालों तक एक से बढ़कर एक कल्ट फिल्मों में काम कर चुके अक्षय ने 14 साल बाद फिर से भूत बंगला में प्रियदर्शन के साथ काम किया। यह फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 20 दिन बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है।

    बॉक्स ऑफिस पर छा गई भूत बंगला

    अक्षय की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला ने पहले ही बजट वसूल लिया था और अब फिल्म खर्च से दोगुना कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है। मेकर्स ने भूत बंगला के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। 

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    अक्षय कुमार की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनर बनकर उभरी भूत बंगला अब भी दर्शकों की टॉप चॉइस बनी हुई है। सिर्फ भारत ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी मजबूत रिकॉर्ड बनाया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में चार हफ्तों में 253.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का तांडव जारी, 21वें दिन की कमाई से किया हैरान

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    भूत बंगला का बजट

    विदेशी बाजार में फिल्म का कारोबार जहां 50.10 करोड़ रुपये है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला ने 202.94 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर ली है। फिल्म ने एक महीने के अंदर ही बजट के दोगुना कमाई कर डाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो भूत बंगला को बनाने में मेकर्स ने 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे जो चार हफ्तों में ही डबल हो गया है। 

    भूत बंगला की स्टार कास्ट

    प्रियदर्शन निर्देशित और अक्षय कुमार-एकता कपूर निर्मित भूत बंगला में खिलाड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, दिवंगत अभिनेता असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर Horror Comedy की दहशत बरकरार, दुनियाभर में किया धांसू कलेक्शन