Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: 'मां इंति बंगारम' और 'कॉकटेल 2' ने की छप्परफाड़ कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई भी रही शॉकिंग

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:58 PM (IST)

    Box Office: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों का जलवा है। हालांकि, कौन सी फिल्म कमाई में सबसे आगे है, चलिए आपको बताते हैं। ...और पढ़ें

    फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जून के महीने में सिनेमाघर गुलजार रहे। एक्शन से लेकर रोमांटिक, कॉमेडी और हॉरर तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में भी हैं। हालांकि, यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं।

    मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

    मैं वापस आऊंगा की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इम्तियाज अली की फिल्म ने दूसरे रविवार को तगड़ा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कारोबार 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी 5 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं, बीते दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। टोटल कलेक्शन अभी तक 24 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Echoes of the Past)

    हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट ने शुरू में बहुत अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन अब फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है। हॉरर फिल्म का दूसरे संडे को कलेक्शन सिर्फ 50 लाख रुपये के करीब ही रहा। फिल्म ने अब तक 18 करोड़ के करीब बिजनेस किया है।

    Haunted 3D Echoes of the Past

    भारत भाग्य विधाता

    भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पा रही है। 9 दिनों में फिल्म की कमाई सिर्फ 7 करोड़ के करीब ही पहुंच पाई। दूसरे रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज के बाद से ही धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ की कमाई की थी, जबकि रविवार को फिल्म के शुरुआती आंकड़े 15 करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं जो और बढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' की बल्ले-बल्ले, तीसरे दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

    टॉय स्टोरी 5 (Toy Story 5)

    हॉलीवुड की एनिमेटेड कॉमेडी ड्रामा टॉय स्टोरी 5 का भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है। पहले दिन भले ही फिल्म का कलेक्शन भले ही खास नहीं रहा, लेकिन इस वक्त यह तबाही मचा रही है। रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। इसने 2.14 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    Toy Story 5

    मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram)

    सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर मां इंति बंगारम भी कम कमाई नहीं कर रही है। यह फिल्म हिंदी मूवीज को टक्कर दे रही है। इसने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 22 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है, वो भी तीन दिनों में।

    यह भी पढ़ें- दूसरे दिन Samantha की एक्शन थ्रिलर ने Cocktail 2 को दी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर 'मां इंति बंगारम' का कहर