Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को Box Office पर दोगुनी कमाई से मालामाल हुई Dhamaal 4, ऐल्फा-वेलकम टू द जंगल को खा गई Evil Dead Burn

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:52 AM (IST)

    Box Office Collection: सिनेमाघरों में चार फिल्में हैं- धमाल 4, ऐल्फा, वेलकम 3 और ईविल डेड बर्न। इन चारों में से किसने सबसे ज्यादा कमाया, जानिए बॉक्स ऑ ...और पढ़ें

    फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और डर... जुलाई का महीना सिनेमाघरों में भरपूर मनोरंजन लेकर आया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के मैदान में किसका जादू सबसे ज्यादा चला, शनिवार के रिपोर्ट में पता चल गया है।

    कॉकटेल 2 और मैं वापस आऊंगा के बाद वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) और ऐल्फा (Alpha) बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थीं। मगर अब इन्हें टक्कर देने मैदान में दो और फिल्में धमाल 4 (Dhamaal 4) और ईविल डेड बर्न (Evil Dead Burn) उतर आई हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर किसकी जीत?

    अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 और ईविल डेड बर्न 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आए और आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हालांकि, ऐल्फा और वेलकम 3 भी पीछे नहीं रहे। अब जानते हैं कि बीते शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। 

    धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4 Box Office Collection) ने शनिवार को दोगुनी रफ्तार पकड़ ली। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन 14 करोड़ कमाने वाली धमाल ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ कमा लिए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ हो गया है और रविवार तक यह हाफ सेंचुरी मार ले जाएगी।

    Dhamaal 4

    ईविल डेड बर्न का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर ईविल डेड बर्न (Evil Dead Burn Collection) रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने शनिवार को 4.45 करोड़ की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 8 करोड़ के करीब पहुंच गया।

    खबरें और भी

    Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1

    ऐल्फा का कलेक्शन

    आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन थ्रिलर एक हफ्ते से ही करोड़ों में नोट छाप रही है। शुक्रवार को कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार को इसने वापस अपना ट्रैक पकड़ लिया। फिल्म ने नौवें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि, फिल्म की कमाई ईविल डेड बर्न से भी कम रही।

    Alpha

    वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    धमाल 4 और ईविल डेड बर्न के आने से सबसे ज्यादा असर वेलकम टू द जंगल पर पड़ा है। इस फिल्म की कमाई अचानक से 2 करोड़ से नीचे गिर गई है। शनिवार को फिल्म ने मात्र 1.60 करोड़ की कमाई की है। यह अब तक के सबसे कम कलेक्शन में से एक रहा है।

    Welcome to the jungle

    इस लिहाज से बीते शुक्रवार को जिस फिल्म ने बाजी मारी, वो अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 रही। साथ ही ईविल डेड बर्न भी अच्छी कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- भारत में Evil Dead Burn का खौफ, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा-वेलकम 3 से ज्यादा कर डाला कलेक्शन

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन शॉकिंग कमाई से Dhamaal 4 ने बनाई इन फिल्मों की चटनी, बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की कॉमेडी