संडे को Box Office पर 4 फिल्मों का महासंग्राम, Dhamaal 4 की कमाई ने कर दिया शॉक; ऐल्फा-वेलकम 3 का हुआ ये हाल
Box Office Report: सिनेमाघरों में चल रहीं चार फिल्मों में से किसने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी, चलिए आपको एक-एक फिल्म के कलेक्शन के बारे में बता ...और पढ़ें

चार फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों चार फिल्मों का बोलबाला है- धमाल 4, ईविल डेड बर्न, ऐल्फा और वेलकम टू द जंगल। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच आगे बढ़ने की रेस है। रविवार को किस फिल्म ने बाजी मारी, बॉक्स ऑफिस के रिपोर्ट कार्ड से मालूम चल गया है।
इन दिनों बड़े पर्दे पर अलग-अलग जॉनर की चार फिल्में धमाल मचा रही हैं। पहले वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) ने धमाका किया और फिर ऐल्फा। अब बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में धमाल 4 और ईविल डेड बर्न आई हैं। संडे को इन फिल्मों का हाल क्या रहा, चलिए आपको बताते हैं...
धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने तीन दिनों में ही असली धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई ने रविवार को बुलेट रफ्तार पकड़ ली।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की कमाई तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ रुपये हुए। जबकि बीते दिन फिल्म ने 22 करोड़ के आसपास कारोबार किया था। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 65 करोड़ पहुंच गया है।
ईविल डेड बर्न का कलेक्शन
धमाल 4 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर ईविल डेड बर्न (Evil Dead Burn) को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। वीकेंड पर फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाया। शनिवार को फिल्म की कमाई जहां 4.45 करोड़ के करीब थी, जबकि रविवार को कलेक्शन 4.90 करोड़ पहुंच गया। फिल्म का भारत में कलेक्शन 12 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है।
ऐल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ऐल्फा भी रिलीज के बाद ठीक-ठाक कमाई कर रही थी, लेकिन धमाल 4 और ईविल डेड बर्न ने इसका बंटाधार कर दिया। खैर, मूवी की कमाई की वीकडेज के मुकाबले वीकेंड में बढ़ी है। इस फिल्म ने रविवार को 2.25 करोड़ की कमाई की और शनिवार को भी कमाई लगभग सेम ही थी। फिल्म ने 10 दिनों में कुल कलेक्शन 53.60 करोड़ कर लिया है।
खबरें और भी
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शनिवार के मुकाबले रविवार को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। इस फिल्म ने बीते दिन 1.90 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि शनिवार को कमाई डेढ़ करोड़ के आसपास थी। फिल्म ने 17 दिनों में 129.55 करोड़ के करीब कमाई कर ली है।