Chhaava Box Office Day 63: नहीं रुक रहा है 'छावा' का शिकार, सिकंदर को मात देकर अब Jaat के लिए बनी घातक
पुष्पा 2 के बाद अब 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा किया हुआ है। दो महीने बाद भी फिल्म सिंहासन छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। सिकंदर आकर जाने के लिए तैयार है। जाट और केसरी चैप्टर 2 भी सिनेमाघरों में हैं लेकिन 63 दिन बाद भी कोई छावा को टस से मस नहीं कर पाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा को सिनेमाघरों में आए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। 14 फरवरी को रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म को न तो सिकंदर रोक पाया और न ही जाट। अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 की रिलीज से पहले ये लगा था कि छावा शायद थिएटर से हट जाएगी, लेकिन अभी भी इस फिल्म को कोई टस से मस नहीं कर पाया है।
फिल्म ने 63वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाया है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को टोटल कितनी कमाई की है, उसके आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए बिना देरी किए, डालते हैं फिल्म की कमाई पर एक नजर:
छावा ने गुरुवार को टोटल किया इतना कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से पहले सिर्फ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 एक ऐसी फिल्म थी, जो थिएटर में इतने समय तक टिकी थी और अन्य फिल्मों के लिए मुसीबत बन गई थी। छावा का शिकार भी बॉक्स ऑफिस पर अभी तक थमा नहीं है, जब तक ये फिल्म थिएटर में है, तब तक 'जाट' और केसरी 2 दोनों के लिए ही खतरा है। छावा अब करोड़ों में न सही, लेकिन लाखों में भी डबल डिजिट में कमा रही है।
यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 62: बुधवार को भी तहलका मचाने से बाज नहीं आया छावा, अब Kesari 2 का भी होगा शिकार?
Photo Credit: Instagram
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, छावा ने रिलीज के 63वें दिन गुरुवार को सिंगल डे में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 18 लाख का हिंदी भाषा में कलेक्शन किया है, तेलुगु में तो फिल्म की कमाई 26 दिनों में ही थम गई थी।
तेलुगु और हिंदी को मिलाकर छावा के खाते में आए इतने करोड़
छावा ने 63 दिनों में हिंदी भाषा में 585.55 करोड़ का अब तक कलेक्शन कर लिया है। अगर ये मूवी कुछ दिनों तक और थिएटर में कछुए की रफ्तार से भी आगे बढ़ती रही, तो फिल्म सिर्फ इस सिंगल भाषा में 600 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ तेलुगु भाषा में फिल्म ने 26 दिनों में 15.87 करोड़ तक की कमाई की है।
Photo Credit: Instagram
दोनों भाषाओं को मिलाकर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 601.42 करोड़ और वर्ल्डवाइड 807.36 करोड़ का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे डाउन हो गया था, लेकिन नागपुर में हुए विवाद के बाद मूवी के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल आया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।